- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Guna
- When The Municipal Staff Opened The Shutter Of The Shop, One And A Half Dozen Customers Were Sitting Inside And Shopping.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुना13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गुना। कोरोना कफ्र्यू के बीच प्रशासन प्रतिदिन नियम तोडऩे वाले दुकान संचालकों पर कार्रवाई कर रहा है। इसके बावजूद भी दुकान संचालक सबक नहीं ले रहे हैं। सोमवार को शटर गिराकर अंदर दुकानदारी कर रहे दो कपड़ा दुकानों पर नगरपालिका अमले द्वारा चालान काटकर सील करने की कार्रवाई की गई। दरसअल उदासी आश्रम स्थित भवानी साड़ी सेंटर के अंदर शटर गिराकर दुकानदारी करने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंची नपा की टीम ने जैसे ही शटर उठाई तो दुकान के अंदर दर्जनों लोग खरीदारी कर रहे थे। इस दौरान कई लोग मास्क भी नहीं लगाएं थे ओर जो मास्क लगाएं थे उनके मास्क भी गले पर लटके थे। इस दौरान नपा की टीम ने ग्राहकों को हिदायत देकर घर के लिए रवाना कर दिया। वहीं मौके पर दुकानदार का पांच हजार रुपए का चालान काटकर दुकान सील करने की कार्रवाई की गई। कुछ ऐसा ही मामला प्रकाश टॉकीज गली में स्थित राजा कटपीस पर देखने मिला। यहां भी नपा की टीम ने चालान काटकर दुकान सील करने की कार्रवाई की गई। दरअसल नपा टीम को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि उदासी आश्रम में भवानी साड़ी सेंटर के दुकानदार की कपड़े की दुकान खुली हुई है। टीम मौके पर पहुंची तो दुकानदार ने ग्राहकों को दुकान के अंदर बंद कर शटर बंद कर रखा था। टीम के पहुंचने पर दुकानदार ने काफी देर तक शटर ही नहीं खोला। जब टीम ने जोर देकर शटर खुलवाया तो अंदर से दर्जनों ग्राहक बाहर निकले।