दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) अपने सदस्यों, पदाधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 25 ऑक्सीजन कनसंट्रेटर्स खरीदेगा. (फोटो साभार-@BCCI)
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने रविवार को बताया कि वह दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार के लिए सरकार को 100 गैर-इनवेसिव वेंटिलेटर और इतने ही संख्या में ऑक्सीजन कनसंट्रेटर्स दान करेगा. इससे पहले आईपीएल की कई टीमें और खिलाड़ी भी अपनी तरफ से मदद कर चुके हैं.
Together we can defeat this virus. #IndiaAgainstCovid pic.twitter.com/3B6kJFJlaa
— DDCA (@delhi_cricket) May 2, 2021
खिलाड़ी और आईपीएल टीम भी बड़ी मदद कर रहींडीडीसीए से पहले आईपीएल की अलग-अलग फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद कर चुके हैं. महान बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सिजन कनसंट्रेटर्स खरीदने के लिए एक करोड़ रुपये दान दिए हैं. भारतीय ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने भी हाल ही में 20 लाख रुपये और आईपीएल के मौजूदा सीजन में मैच के बाद जीतने वाली इनामी राशि को मिशन ऑक्सिजन के लिए दान करने का ऐलान किया था. वहीं, राजस्थान रॉयल्स के पेसर जयदेव उनादकट कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं और उन्होंने अपनी 10% सैलरी दान देने का फैसला घोषणा की थी. राजस्थान ने कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में 7.5 करोड़ रुपए दान दिया है. यह भी पढ़ें: IPL 2021: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा- छोटी रकम मिलने के बाद भी स्टीव स्मिथ का खेलना आश्चर्यजनक
यह भी पढ़ें: IPL 2021: जोस बटलर आईपीएल में शतक लगाने वाले 20वें विदेशी, करियर का पहला टी20 शतक लगाया भारत में बीते कुछ दिनों से रोज 3 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं. ये पिछले साल कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है. बीते 24 घंटे में ही देश में 3,92,488 नए केस आए. जबकि इस दौरान 3689 लोगों की मौत हुई. अब तक देश में कोविड-19 से 2 लाख 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, देश में एक्टिव मरीजों की संख्या भी 33 लाख के पार पहुंच गई है.