- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Dhar
- The Doctor And His Wife Defeated Corona In 12 Days By Staying Quarantine; After 55% Infection, Corona Was Defeated.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
धार19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कोरोना को हराने वाले डॉ एके चौधरी और उनकी पत्नी।
धार जिले के ग्राम अमझेरा राजा बख्तावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ एके चौधरी और उनकी पत्नी श्यामादेवी चौधरी ने 12 दिन घर पर क्वारेंटाइन रहकर कोविड -19 को मात दी। गांव में पिछले एक माह में 40 से अधिक महिला-पुरुष की मौत हो चुकी है, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। इस बीच डॉ चौधरी और उनकी पत्नी ने डर और भय को हराने वाली मिसाल कायम की।
डॉ चौधरी के मुताबिक 12 अप्रैल को पत्नी के साथ कोविड जांच कराई थी। मुझे 15% से 20% प्रतिशत और पत्नी को 50% से 55% प्रतिशत संक्रमण हो गया था। डॉक्टर ने तत्काल भर्ती होने की सलाह दी। ऐसे में हमने हिम्मत कर घर पर ही रहकर इलाज करना उचित समझा। अब हम दोनों स्वस्थ्य है। अब अस्पताल में सेवा देना शुरू भी कर दी है। डॉ चौधरी अस्पताल में मरीजों को देख रहे है वहीं उनकी पत्नी गृह कार्य मे जुट गई है। श्यामादेवी चौधरी गांव की पहली महिला है जिसने 55% संक्रमण होने के बाद भी घर पर रहकर हिम्मत जुटाकर कोराना को हराया है। डॉ एके चौधरी ने कहा कि जिस दिन रिपोर्ट आई उस समय धैर्य और सयंम बरकार रखा। पॉजिटिव होने के बाद घबराए नहीं बल्कि समय पर इलाज लेते हुए अपनी सावधानी बरतें।
ज्ञात हो कि डॉ चौधरी अमझेरा में पिछले 20 साल से निरंतर सेवा दे रहे है। गांव में सेवा देने के लिए उन्होंने पदोन्नति भी नहीं ली। कोरोना पॉजिटिव होने के दौरान भी वे वीडियो कॉलिंग पर मरीजों का इलाज करते रहे। इसके साथ ही क्वारेंटाइन रहने के दौरन अपने साथी डॉक्टर जिंदल, डॉ जामरे और डॉ संगीता पाटीदार से स्वयं के इलाज के लिए मार्गदर्शन लेते रहे।
रिपोर्ट: गोपाल खण्डेलवाल, अमझेरा