Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैैना2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गोली के छर्रें लगने से घायल तह�
- जमीन काा विवाद बना घटना की मुख्य वजह
मुरैना। सरराने गांव में रविवार शाम दो पक्षों में गोलियां चलीं। इसमें एक व्यक्ति गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया है। घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद घायल को मुरैना जिला अस्पताल लाया गया। वहां से उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। घायल की मां ने पुलिस को बताया कि उसके सहराने गांव में एक जमीन को लेकर मोहर सिंह नामक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। रविवार को मोहर सिंह अपने आठ साथियों को लेकर उसेक घर पर आ गया तथा गालिंया देना शुरु कर दिया। पुलिस के अनुसार जवाबी कार्यवाही में तहसीलदार नामक युवक ने भी गोली चलाई। इसी बीच मोहर सिंह द्वारा चलाई गोली के छर्रे उसे लग गए, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया है। गोले की छर्रे उसकी छाती व चेहरे पर लगे हैं। घटना के बाद मोहर सिंह तुरंत वहां से भाग गया।