नेशनल हाइवे पर हादसा: तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर पुल से गिरी, 2 की मौत, 6 यात्री घायल

नेशनल हाइवे पर हादसा: तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर पुल से गिरी, 2 की मौत, 6 यात्री घायल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Rewa
  • Unregistered Omni Van Falls Below Bridge Near Sohagi In Rewa District, 2 Killed, 6 Passengers Injured

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रीवा28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुल से नीचे गिरने के बाद कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

नेशनल हाइवे 30 में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे हुए तेज रफ्तार मारुति वैन पुल से नीचे गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। तीन गंभीर घायलों को संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, तीन को त्योंथर अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है।

सूचना के बाद डायल 100 और पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी राकेश कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना।

सोहागी थाना प्रभारी पंकज शुक्ला ने बताया, दोपहर 3 बजे एक वैन प्रयागराज की ओर से एनएच 30 के रास्ते रीवा की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है, वैन की तेज रफ्तार होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। वैन हाइवे से लगी पुलिया में टकराने के बाद नीचे गिर गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।

आसपास के लोगों ने पुलिस और डायल 100 को सूचना दी। साथ ही, राहगीरों ने वैन में फंसे करीब 8 यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट और एंबुलेंस की मदद से त्योंथर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। साथ ही, तीन गंभीर घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया गया, हादसा इतनी भीषण था कि कार चकनाचूर हो गई।

खबरें और भी हैं…



Source link