पैट कमिंस समेत कोलकाता के कई खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ बीमार हैं. (PTI)
आईपीएल 2021 में आज शाम कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच होने वाला मैच टल सकता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता टीम के 2 खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और कुछ और खिलाड़ी बीमार हैं.
कंधे के स्कैन के लिए बाहर निकले थे चक्रवर्ती बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि वरुण और संदीप कोरोना पॉजीटिव पाए गए है और सोमवार को होने वाला मुकाबला स्थगित किया जा सकता है. कोलकाता का इस सीजन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है. अब तक केकेआर ने खेले 7 में से सिर्फ दो मैच जीते हैं, जबकि पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. टीम ने पिछले चार में से तीन मैच हारे हैं.यह भी पढ़ें : IPL 2021: कप्तानी मिलने के बाद विलियमसन ने बताया डेविड वॉर्नर का क्लास, सुधार पर की खुलकर बात Covid-19 Crisis: भारत के लिए अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाया मदद का हाथ, ऑक्सीजन और कोविड टेस्ट के लिए इतने रुपये किए दान
माना जा रहा है कि आधिकारिक ग्रीन चैनल के जरिए अपने कंधे का स्कैन कराने के लिए चक्रवर्ती आईपीएल के बायो बबल से बाहर निकले थे और शायद इसी दौरान वो इस वायरस की चपेट में आ गए. देश में बढ़ते कोरोना मामलों के कारण बीसीसीआई ने कुछ दिन पहले ही आईपीएल में शामिल खिलाड़ियों के लिए बायो-बबल को और सख्त किया था. खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का हर दूसरे दिन कोरोना टेस्ट हो रहा था. जबकि पहले हर पांच दिन में कोरोना टेस्ट होता था.