लॉकडाउन में भी सेंधमारी: जूनी इंदौर, चंदननगर और खजराना के सूने घरों में चोरों ने बोला धावा, सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले उड़े

लॉकडाउन में भी सेंधमारी: जूनी इंदौर, चंदननगर और खजराना के सूने घरों में चोरों ने बोला धावा, सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले उड़े


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Indore Lockdown News; Robbery In Chandannagar, Khajrana & Juni Amid Coronavirus Lockdown In Madhya Pradesh Indore

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भले ही पुलिस ने लॉकडाउन के बाद कर्फ्यू जैसा माहौल कर रखा है, लेकिन दिन रात लोग बाजारों में निकल रहे हैं। जनता की आड़ में बदमाश और चोर भी बाजार में घूम रहे हैं। पिछले कई दिनों से लॉकडाउन में चोरियां हो रही हैं। ऐसा ही कारनामा बदमाशों ने पिछली रात चंदन नगर, खजराना और जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में किया।

इन जगहों पर दिया चोरों ने वारदात को अंजाम

  • खजराना पुलिस को रचना पति नरेश मुंदरे निवासी 16 कृष्ण बाग कॉलोनी सेक्टर सी न्याय नगर ने चोरी का केस दर्ज करवाया है। रचना ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिन के लिए मायके चली गई थी। इसी दौरान बदमाश घर में घुसा। उसने ताला तोड़ा और सोने का 1 मंगलसूत्र, चार हजार रुपए व अन्य सामान ले गया।
  • बाणंगगा पुलिस को राकेश पिता आनंदीलाल पटेल निवासी एकतानगर नंदबाग के पास ने भी चोरी की शिकायत की है। राकेश ने पुलिस को बताया कि बदमाश उनके घर में घुसकर बाइक, गैस की टंकी, बच्चे की पायल, सोने की नाक की कील और 5 हजार चुरा ले गया।
  • जूनी इंदौर पुलिस को अभिजर पिता सैफुद्दीन बाटवाला निवासी 71 हसनजी नगर ने बताया कि रात में कोई बदमाश उनकी लोहा मंडी स्थित दुकान की छत का दरवाजा तोड़कर दुकान मे रखी 3 वेल्डिंग मशीन, 2 ब्रकेर मशीन, 5 छोटी ड्रिल मशीन सहित हजारों का माल ले गया।
  • चंदननगर पुलिस ने कैलाश पिता गोपीलाल प्रजापत निवासी 228 सेक्टर ए राजनगर की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। कैलाश ने पुलिस को बताया, उसे बड़े पापा के बेटे कैलाश पिता राजू प्रजापत का फोन आया कि घर का ताला टूटा हुआ है। इस पर फरियादी ने भाई को कहा कि हम लोग 2 मई को इंदौर आएंगे, तब तक घर के मेन दरवाजे पर दूसरा ताला लगाने के साथ पुलिस को सूचना कर दो। दो दिन बाद जब फरियादी आया तो घर चेक किया। चोर घर से 2 मोबाइल, एक एलसीडी और 10 हजार रुपए चुरा ले गया।

खबरें और भी हैं…



Source link