- Hindi News
- Local
- Mp
- World Yajna Day Today; Vedic Scholar Swami Prakash Arya Address Online Webinar On Importance Of Yajna In Indian Tradition
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विश्व यज्ञ दिवस के अवसर पर वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है।
- आम आदमी भी सुबह 9 बजे से ऑन लाइन जुड़ सकेंगे
विश्व यज्ञ दिवस के अवसर पर आज ऑन लाइन वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने बताया कि 3 मई सोमवार को सुबह 9 बजे “भारतीय परंपरा में यज्ञ के महत्व” पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है।
अध्यात्म विभाग के राज्य आनंद संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इंदौर के वैदिक विद्वान स्वामी प्रकाश आर्य अपना उद्बोधन देंगे। इच्छुक भ्रातृ भगिनी सोमवार को सुबह 9 बजे वेबिनार की लिंक https://anandsansthanmp.webex.com/anandsansthanmp/j.php?MTID=m6e459b4ca5c7036d69100303c0f869b8 पर क्लिक करके स्वामी प्रकाश आर्य के उद्बोधन का लाभ उठा सकते हैं।
मंत्री ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा कोविड-19 से मुक्ति के लिए आर्य समाज ने निर्णय लिया है कि 3 मई को विश्व यज्ञ दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस पावन कार्य में विश्व के 35 देश सहभागी होने जा रहे हैं। सत्य सनातन वैदिक जीवन पद्धति में विश्वास रखने वाले सभी भाई-बहनों से आग्रह किया है कि 3 मई को सुबह 9 बजे अपने घर, प्रतिष्ठान या आर्य समाज में यज्ञ अवश्य करें और पर्यावरण की शुद्धि में सहायक बने। हम सब जानते हैं मानव समाज ने अपने निजी स्वार्थ के लिए मिट्टी, पवन, पानी तीनों को प्रदूषित किया है। इन्हें हमें शुद्ध करना ही होगा। यज्ञ के माध्यम से इसके बारे में बताया जाएगा।