Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2021) में सोमवार को विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। RCB की टीम यह मैच जीतती है तो उसके भी दिल्ली कैपिटल्स के बराबर 12 अंक हो जाएंगे। हालांकि, नेट रन के आधार पर जीत के बावजूद उसके दूसरे स्थान पर रहने की संभावना ज्यादा है। दूसरी ओर KKR की टीम 7 में से 5 मुकाबले हार चुकी है। एक और हार प्ले ऑफ में उसकी एंट्री को काफी मुश्किल बना देगी।
स्पिनर बन रहे RCB के लिए मुसीबतRCB के हालिया मुकाबलों में हमने देखा है कि स्पिन गेंदबाज उसकी मजबूत बैटिंग लाइनअप में सेंध लगा सकते हैं। पहले CSK के रवींद्र जडेजा और फिर पंजाब के हरप्रीत बराबर ने विराट एंड कंपनी के मिडिल ऑर्डर को तहस नहस कर दिया। इसे देखते हुए RCB के बल्लेबाज KKR के स्पिनर्स के खिलाफ ज्यादा सतर्कता बरत सकते हैं।
ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदल सकती है KKRशुभमन गिल और नीतीश राणा की जोड़ी इस सीजन की सबसे धीमी ओपनिंग जोड़ी में एक रही है। दोनों बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 120 से कम का रहा है। इसे देखते हुए RCB की टीम ऑपनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव कर सकती है। शुभमन गिल को ड्रॉप किया जा सकता है। वहीं, राहुल त्रिपाठी और सुनील नरेन से ओपनिंग कराई जा सकती है। नीतीश राणा नंबर-3 पर आ सकते हैं।
RCB की ओपनिंग जोड़ी दमदारKKR के ओपनर्स भले ही स्ट्रगल कर रहे हैं, RCB के साथ ऐसी कोई परेशानी नहीं है। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की ओपनिंग जोड़ी ने 9.66 रन प्रति ओवर की दर से रन बनाए हैं। साथ ही इस जोड़ी का औसत भी 55.83 का रहा है। उनकी कामयाबी से ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स को मजबूत बुनियाद मिली होती है।
डिविलियर्स के खिलाफ नरेन का इस्तेमाल संभवKKR के कप्तान फॉर्म में चल रहे RCB के स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के खिलाफ सुनील नरेन का इस्तेमाल कर सकती है। नरेन के खिलाफ एबी का औसत सिर्फ 15.33 का है। IPL में एबी के खिलाफ कम से कम 30 गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों में सिर्फ चार का औसत नरेन से बेहतर रहा है।