IPL 2021: आईपीएल का आधा सफर पूरा, ये टीमें बना सकती हैं टॉप-4 में जगह

IPL 2021: आईपीएल का आधा सफर पूरा, ये टीमें बना सकती हैं टॉप-4 में जगह


IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स की टीम टेबल में टॉप पर चल रही है. (PTI)

आईपीएल 2021 (IPL 2021) के मौजूदा सीजन के लगभग आधे मुकाबले खत्म हो चुके हैं. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम अभी टॉप पर चल रही है. आइए टॉप-4 टीमों के गणित हो समझते है.

नई दिल्ली. आईपीएल 2021 (IPL 2021) के मौजूदा सीजन के 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस सीजन में कुल 60 मुकाबले खेले जाने हैं. यानी लगभग टी20 लीग का आधा सफर पूरा हाे चुका है. मौजूदा समय में पिछले साल की रनरअप दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम टॉप पर चल रही है. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम चौथे नंबर पर है. सभी टीमों के 6 से लेकर 7 और लीग के मुकाबले बाकी हैं. दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है. टीम ने 8 में से 6 मुकाबले जीते हैं. उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बचे 6 में से सिर्फ 2 मुकाबले जीतने हैं. ऐसे में उसे टॉप-4 में जगह बनाने में अधिक कठिनाई नहीं होगी. टीम के बल्लेबाज शिखर धवन, पृथ्वी शॉ के अलावा गेंदबाज आवेश खान, कागिसो रबाडा अच्छी फॉर्म में हैं. पिछले सीजन में टीम फाइनल में मुंबई इंडियंस से हार गई थी. चेन्नई और बैंगलोर के 10-10 अंक तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 10-10 अंक हैं. दोनों टीम ने 7-7 मुकाबले खेले हैं. ऐसे में दोनों को 6-6 अंक की जरूरत है. दोनों के अब तक प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह दोनों टीम के लिए मुश्किल नहीं होने वाला. दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के 7 मैच में 8 अंक हैं. टीम को शुरुआती 5 मुकाबले चेन्नई में खेलने थे. हालांकि टीम ने अब लय हासिल कर ली है. इसके अलावा टीम का आईपीएल का अच्छा रिकॉर्ड भी उसके पक्ष में है.यह भी पढ़ें: IPL 2021: आईपीएल काे कैंसिल करना मुश्किल, ऐसा क्यों? आइए समझते हैं इसकी पूरी इकोनॉमी हैदराबाद और केकेआर की वापसी मुश्किल 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 में से 1 और केकेआर ने 7 में से 2 मुकाबले जीते हैं. दोनों टीमें अब तक लय हासिल नहीं कर सकी हैं. हैदराबाद ने टीम का कप्तान तक बदल दिया है. ऐसे में इन दोनों की वापसी काफी मुश्किल है. इसके अलावा राजस्थान ने 7 में से 3 जबकि पंजाब ने 8 में से 3 मुकाबले जीते हैं. इन दोनों को भी अगर प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा.









Source link