दिल्ली कैपिटल्स की टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है (PIC: PTI)
IPL 2021 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 7 विकेट से मात दी और इस जीत के साथ ही वह पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है
IPL Oragne Cap: आईपीएल 2021 में ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप पर दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पहुंच गए हैं. उन्होंने 8 मैचों में 380 रन बना लिए हैं. पंजाब किंग्स के केएल राहुल 7 मैचों में 331 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं. जबकि चेन्नई के फाफ डू प्लेसी 320 रन के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ 308 रन के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं.यह भी पढ़ें : IPL 2021: टेबल में नंबर-1 पर पहुंचने के बाद ऋषभ पंत का बड़ा बयान- टीम में होगा बदलाव IPL 2021 DC vs PBKS Highlights: मयंक पर भारी पड़े धवन, दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स पर दर्ज की आसान जीतIPL Purple Cap: आईपीएल के 14वें सीजन में पर्पल कैप शुरू से अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल के पास है. पटेल ने 7 मैचों में 17 विकेट झटके हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आवेश खान हैं, जिनके खाते में अबतक 14 विकेट आ चुके हैं. 14 विकेट के साथ राजस्थान रॉयल्स के क्रिस मॉरिस तीसरे नंबर पर और 11 विकेट के साथ मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर हैं.