ट्यूबलेस टायर सामान्य टायर से काफी बेहतर होते हैं.
Tubeless tire में पंक्चर लगाना फ़ास्ट और आसान काम है. पंक्चर वाली जगह पर स्ट्रिप और उसके बाद रबर सीमेंट से भर दिया जाता है. जबकि ट्यूब वाले टायर में पंचर लगाना काफी जटिल और समय लेता है.
नई दिल्ली. गाड़ियों में टायर की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होता है, अगर आपका टायर सही नहीं है तो दुर्घटना होने के चान्सेस बढ़ जाते है. अक्सर तेज रफ़्तार के दौरान गाडी के पंक्चर होने की स्थिति में गाडी को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है. ट्यूब वाले टायर के साथ ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है, ऐसी ही दुर्घटना या स्थिति से निपटने में ट्यूबलेस टायर आपकी मदद करता है. आमतौर पर ट्यूब वाले टायर में पंचर होने पर हवा तेजी से निकलने लगता है वहीं ट्यूबलेस टायर में हवा पंक्चर होने की स्थिति में भी हवा बहुत ही धीरे धीरे निकलती और गाड़ी को आप आसानी से कंट्रोल में रख सकते है. आइये ट्यूबलेस टायर के और फायदे जानते है. सेफ्टी – ट्यूबलेस टायर आपकी सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. पंक्चर होने की स्थिति में ये आपको आपके गाडी पर ज्यादा कंट्रोल बनाये रखने में सहायक होती है. क्योंकि ट्यूब वाले टायर में पंचर होने पर हवा तेजी से निकलने लगता है वहीं ट्यूबलेस टायर में हवा पंक्चर होने की स्थिति में भी हवा बहुत ही धीरे धीरे निकलती और गाड़ी बैलेंस्ड रहती है. यह भी पढ़ें: Hero, Bajaj और TVS की ये बाइक देती हैं 90km का माइलेज, कीमत सिर्फ 50 हजार से थोड़ी ज्यादा परफॉरमेंस – ट्यूबलेस टायर का वजन ट्यूब वाले टायर के मुकाबले काफी कम होता है, जिससे आपकी गाड़ी की माइलेज बेहतर बनती है. इसके साथ खासकर गर्मियों में ट्यूब टायर जल्दी गर्म हो जाते है, जबकि ट्यूबलेस टायर्स जल्दी गर्म नहीं होते.पंक्चर लगाने में आसान – ट्यूबलेस टायर में पंक्चर लगाना फ़ास्ट और आसान काम है. पंक्चर वाली जगह पर स्ट्रिप और उसके बाद रबर सीमेंट से भर दिया जाता है. जबकि ट्यूब वाले टायर में पंचर लगाना काफी जटिल और समय लेता है. यह भी पढ़ें: Honda Activa और Aviator खरीदें 30 हजार रुपये से कम में, मिलेगी 12 महीने की गारंटी, जानें पूरा ऑफर टायर को सुरक्षित रखने के लिए कभी भी ख़राब सड़क पर गाडी न चलाये और यदि मज़बूरीवश चलना भी पड़े तो एकदम धीरे धीरे चलाये, जिससे की टायर पर ज्यादा प्रेशर न बने. टायर में सही प्रेशर बनाये रखिये और गाड़ी को साफ सुथरी जगह पार्क करें.