Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस की टीम अब होम आइसोलेशन वाले लोगों के घर जाकर उनके हालचाल पूछ रही है। किसी प्रकार कि कोई समस्या या जरूरत है, यह भी पता किया जा रहा है। वे किस तरह की सावधानी रख रहे हैं इस बारे में भी जानकारी नोट की जा रही है। सोमवार को सोशल डिस्टेंसिंग से बात करने का भी नया तरीका देखने को मिला। एडिशनल एसपी अमरेंद्रसिंह चौहान ने मक्सी रोड पर होम आइसोलेट व्यक्ति से बात करने के लिए पड़ोस की बिल्डिंग की छत का उपयोग किया। एक छत पर एएसपी थे दूसरी पर होम आइसोलेट व्यक्ति के हाल जाने।