- Hindi News
- Career
- IIT Roorkee Sarkari Naukri | Junior Technical Superintendent, Assistant Security Officer & Other Recruitment 2021: 139 Vacancies For Junior Technical Superintendent, Assistant Security Officer & Other Posts, Indian Institute Of Technology, Roorkee. Notification For Details Like Eligibility, How To Apply
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), रुड़की ने फाइनेंस ऑफिसर, हिंदी ऑफिसर, सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर समेत अन्य 139 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है। इच्छुक कैंडिडेट्स 11 मई तक निर्धारित प्रारूप में इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या- 139
पद | संख्या |
वित्त अधिकारी | 01 |
जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर | 02 |
हिंदी अधिकारी | 01 |
सहायक खेल अधिकारी | 01 |
वैज्ञानिक अधिकारी | 01 |
जूनियर तकनीकी अधीक्षक | 01 |
सहायक सुरक्षा अधिकारी | 01 |
कोच | 06 |
जूनियर अधीक्षक | 32 |
फार्मासिस्ट | 01 |
जूनियर लैब असिस्टेंट | 52 |
जूनियर असिस्टेंट | 39 |
ड्राइवर | 01 |
योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास संबंधित फील्ड में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। पदों के मुताबिक योग्यता की जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से 32 साल तक होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट और पदानुसार आयु सीमा की विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
जरूरी तारीखें-
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 12 अप्रैल
- आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख- 11 मई
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
एप्लीकेशन फीस
- ग्रुप ए पोस्ट- 500 रुपए
- ग्रुप बी और सी पोस्ट- 250 रुपए
- IIT रुड़की के नियमित कर्मचारियों, SC, ST, दिव्यांग, महिला- कोई शुल्क नहीं
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इंस्टीट्यूट की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।