5 मई से 18+ को लगेगा खुशियों का टीका: सागर में एक टीकाकरण केंद्र बनाया, सिर्फ 100 लोगों को लगेगा कोरोना वैक्सीन का टीका, जानिए कौन से केंद्र पर लगेगा टीका

5 मई से 18+ को लगेगा खुशियों का टीका: सागर में एक टीकाकरण केंद्र बनाया, सिर्फ 100 लोगों को लगेगा कोरोना वैक्सीन का टीका, जानिए कौन से केंद्र पर लगेगा टीका


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Built A Vaccination Center In Sagar, Only 100 People Will Be Vaccinated With The Corona Vaccine, Know Which Center Will Be Vaccinated

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

  • सागर में 18 से 44 वर्ष की उम्र के 6.5 लाख युवाओं को लगना है कोरोना का टीका

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने 5 मई से 18+ के लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने का निर्णय लिया। टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 5 मई से 18 से 44 वर्ष की उम्र के लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए सागर में 5 मई मंगलवार को टीकाकरण के लिए एक टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। यह केंद्र महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल (एमएलबी) में बनाया गया है। इस केंद्र पर पहले दिन सिर्फ 100 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। टीका लगवाने के लिए पहले से ही रजिस्ट्रेशन करना होगा। शासन स्तर पर 5 से 15 मई तक प्रोग्राम फिलहाल तय किया है। 11 दिनों के प्रोग्राम में गिनती के 7 दिन ही वैक्सीन लगेगी। इसमें सागर में 6 हजार लोगों को कोवैक्सीन के डोज लगेंगे। पूर्व में किए रजिस्ट्रेशन निरस्त किए गए हैं। नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। लेकिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहे हैं।

लोग रजिस्ट्रेशन कराने के लिए परेशान होते रहे। ओटीपी नहीं मिलने से रजिस्ट्रेशन नहीं कर सके। सागर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आरएस रोशन ने बताया कि सागर में 5 मई को एमएलबी स्कूल टीकाकरण केंद्र पर टीका लगाए जाएंगे। पहले दिन 100 लोगों को टीका लगाए जाएंगे। इसके लिए लोगों को को-विन या आरोग्य सेतु एप के जरिए रजिस्ट्रेशन कराने होंगे।

सप्ताह में चार दिन ही होगा टीकाकरण

18+ वर्ग के वैक्सीनेशन को लेकर बनाए प्रोग्राम में 5 से 15 मई तक डोज लगेंगे। जिसमें से सप्ताह में केवल चार दिन डोज लगेंगे। सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को वैक्सीन के डोज लगेंगे।

ऐसे करा सकते हैं अपना रजिस्ट्रेशन

-सेल्फ रजिस्ट्रेशन कोविड पोर्टल खोलकर रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनें। -अपना मोबाइल नंबर डालें। एक ओटीपी जाएगा। -ओटीपी ऐंटर कर अपना अकाउंट बनाएं। -नाम, उम्र, लिंग, जन्म तारीख भरें और एक पहचान पत्र अपलोड करें। -इसके बाद वैक्सीनेशन सेंटर चुनने का विकल्प मिलेगा। -सेंटर चुनने के बाद सुविधा के मुताबिक स्लॉट चुन सकते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link