IPL 2021 को कोरोना के कारण स्थगित कर दिया गया है. (PC:PTI)
कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के कैंप में कोरोना फैलने के बाद आईपीएल 2021 (IPL 2021) को स्थगित कर दिया गया है. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसकी पुष्टि की.
इन शहरों में होने थे मैचयह सभी मुकाबले 4 शहर अहमदाबाद, दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता में होने थे. हालांकि, चारों शहर में कोरोना की स्थिति खराब है. यहां बीते कुछ दिनों मे कोरोना संक्रमण के रोज 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए. देश की राजधानी दिल्ली में ही एक दिन पहले कोरोना संक्रमण के 20 हजार से ज्यादा नए केस आए थे. दिल्ली में दूसरे लेग के चार मैच बाकी थे. वहीं, अहमदाबाद में प्लेऑफ और फाइनल समेत 7 मैच और बाकी थे. इसके अलावा बैंगलोर में भी 10 मुकाबले होने थे. यहां के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक कोई मैच नहीं हुआ था. वहीं, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भी अब तक सीजन का कोई मैच नहीं खेला गया था. यह भी पढ़ें : IPL 2021: ऋद्धिमान साहा और अमित मिश्रा को हुआ कोरोनाIPL 2021 बायो बबल छोड़कर मालदीव पहुंचे स्लेटर! ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री को कहा था- खून से रंगे हैं आपके हाथ प्लान बी पर बीसीसीआई ने किया था काम आईपीएल में खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के संक्रमित होने के बाद बीसीसीआई ने प्लान बी पर काम शुरू किया था. लीग के बाकी बचे मुकाबलों को मुंबई शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी. इसके लिए तमाम इंतजाम किए. मुंबई के तीन मैदान वानखेड़े, ब्रेबोर्न और डीवाय पाटिल स्टेडियम में बाकी बचे मैच कराने पर काम चल रहा था. वानखेडे में पहले ही सीजन के 10 मैच खेले जा चुके थे. बाकी दो स्टेडियम भी मैच के लिए तैयार हो चुके थे. कोशिश इस हफ्ते के आखिर से आईपीएल को मुंबई में शिफ्ट करने की थी. अगर ऐसा होता तो अहमदाबाद में होने वाला फाइनल और प्लेऑफ के मुकाबले भी यहीं खेले जाते. लेकिन इससे पहले ही आईपीएल को स्थगित करने का फैसला कर लिया गया.