IPL 2021 Suspended: क्रिकेटरों पर पड़ी कोरोना की मार, बन सकती है संक्रमितों की पूरी प्लेइंग XI, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2021 Suspended: क्रिकेटरों पर पड़ी कोरोना की मार, बन सकती है संक्रमितों की पूरी प्लेइंग XI, देखें पूरी लिस्ट


नई दिल्ली. आखिरकार आईपीएल 2021 को कोरोना के कारण स्थगित (IPL 2021 Suspended) कर दिया गया. बीसीसीआई(BCCI) और आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की इमरजेंसी मीटिंग के बाद ये फैसला लिया गया. अब तक लीग के 29 मैच हो चुके थे और फाइनल समेत 31 मुकाबले बाकी थी. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला(Rajiv Shukla) ने कहा है कि फिलहाल टूर्नामेंट को स्थगित किया गया है. हम देखेंगे कि इसे आगे पूरा कराया जा सकता है, या नहीं. इस बयान के ये मायने लगाए जा सकते हैं कि IPL के बचे हुए मुकाबलों को बाद में कराया जा सकता है. हालांकि, इसके लिए कोई तारीख या शेड्यूल अभी फाइनल नहीं हुआ है. पिछले कुछ दिनों से आईपीएल को रद्द करने की मांग लगातार उठ रही थी. भारत में कोरोना के हालात को देखते हुए कई दिग्गज भी इस समय लीग कराने के पक्ष में नहीं थे. बीते हफ्ते ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी केन रिचर्डसन (RCB), एडम जाम्पा(RCB) और एंड्रयू टाइ(RR) घर लौट गए थे. उनके पहले लियाम लिविंगस्टोन बायो-बबल का हवाला देकर टूर्नामेंट से हट गए थे. इसके अलावा भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (DC) और अंपायर नितिन मेनन भी घर के सदस्यों के संक्रमित होने के बाद अपने घर लौट गए थे. यह भी पढ़ें : IPL 2021: ऋद्धिमान साहा और अमित मिश्रा को हुआ कोरोना IPL 2021 बायो बबल छोड़कर मालदीव पहुंचे स्लेटर! ऑस्‍ट्रेलियाई प्रधानमंत्री को कहा था- खून से रंगे हैं आपके हाथदो दिन में ही चार खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए बीते दो दिन के भीतर ही केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद टीम के खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी. इसी वजह से सोमवार को केकेआर और आरसीबी के बीच होने वाला मैच भी रद्द करना पड़ा था. ऐसे में हालात आईपीएल स्थगित करने के बन चुके थे. इस पर बीसीसीआई और आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने आधिकारिक मुहर लगा दी. आपको बताते हैं कि अब तक कितने खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
अब तक पॉजिटिव हुए खिलाड़ी और टीम स्टाफ खिलाड़ी                               टीम वरुण चक्रवर्ती                    कोलकाता नाइट राइडर्स संदीप वॉरियर                    कोलकाता नाइट राइडर्स नीतीश राणा                      कोलकाता नाइट राइडर्स देवदत्त पडिक्कल               रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अक्षर पटेल                       दिल्ली कैपिटल्स एनरिच नोर्खिया                 दिल्ली कैपिटल्स डेनियल सैम्स                    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर अमित मिश्रा                       दिल्ली कैपिटल्स रिद्धिमान साहा                   सनराइजर्स हैदराबाद लक्ष्मीपति बालाजी (कोच)     चेन्नई सुपर किंग्स किरण मोरे (कोच)              मुंबई इंडियंस





Source link