हेल्थ सुपरवाईजर के घर चोरी: बेटी के हाथ पीले करने रखे थे पैसे, सूना घर पाकर समेट ले गए चोर

हेल्थ सुपरवाईजर के घर चोरी: बेटी के हाथ पीले करने रखे थे पैसे, सूना घर पाकर समेट ले गए चोर


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हेल्थ सुपरवाइजर के घर से लाखों की चोरी।

हेल्थ सुपरवाईजर के सूने घर से चोर दो लाख 70 हजार रुपए नकदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। हेल्थ सुपरवाइजर की बेटी की शादी तय है। दहेज के लिए उसने घर में पैसे रखे थे। पत्नी व बच्चे रिश्तेदारी में गए थे। हेल्थ सुपरवाइजर ड्यूटी पर चला गया था। लौटा तो घर से पैसे गायब थे। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 14 निवासी हाकम सिंह ठाकुर स्वास्थ्य विभाग में सुपरवाइजर है। पत्नी और बच्चे पैतृक गांव गए हुए हैं। वह घर में अकेला था। मंगलवार की सुबह 10 बजे वह घर में ताला लगाकर ड्यूटी पर चला गया था। शाम को लौटा तो दरवाजे में लगा ताला टूटा था|अंदर कमरों में रखा सारा सामान फैला हुआ था और अलमारियां खुली थी। उसें रखा सामान भी बिखरा हुआ था। अलमारी में रखा 2 लाख 70 हजार रुपए नगद और अन्य सामान गायब था।
बेटी की शादी के लिए रखे थे पैसे
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में हाकम सिंह ठाकुर ने बताया कि उसकी बेटी की शादी तय है। उसी की शादी के लिए उसने पैसे निकाल कर रखे थे। 70 हजार रुपए 200-200 के नोट थे। वहीं 500-500 नोट के दो लाख रुपए थे। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link