Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दोहा से आकर प्लेन दोपहर ढाई बजे हरारे के लिए रवाना हुआ।
कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही इंदौर एयरपोर्ट पर इंटर नेशनल उड़ानों पर रोक लगा दी गई थी। पिछले साल वंदे भारत मिशन के तहत जरूर कुछ प्लेन विदेशों से यात्रियों को लेकर इंदौर आए थे। इस साल पहली बार गुरुवार को एक अंतरराष्ट्रीय चार्टर्ड प्लेन इंदौर एयरपोर्ट पर उतरा। यह एक कारोबारी के परिवार को दोहा से लेने आया था। यहां से 7 पैसेंजर को लेकर इसने हरारे के लिए उड़ान भरी।
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार इंटर नेशनल फ्लाइट क्यूक्यूई 841 दोपहर एक बजकर 32 मिनट पर कतर दोहा से उड़ानभर कर इंदौर एयरपोर्ट पर उतरी। यहां से प्लेन 7 पैसेंजर को लेकर दोपहर ढाई बजे हरारे के लिए उड़ी। सूत्रों की माने तो प्लेन इंदौर के कारोबारी नरोत्तम सोमानी और उनके परिवार को लेने इंदौर पहुंचा था।
बता दें कि कोरोना काल में पहली बार कोई विदेशी प्लेन इंदौर एयरपोर्ट से पैसेंजर को लेकर उड़ा है। इसके पहले पिछले साल वंदे भारत मिशन के तहत जरूर इंदौर एयरपोर्ट पर कुवैत, यूक्रेन, लंदन, मास्को, दुबई, शारजाह, ताशकंद आदि से विदेशी विमान पहुंचे थे। इसमें वे यात्री यहां आए थे जो लॉकडाउन में विदेशों में फंस गए थे। बता दें कि इंदौर से सीधी एक ही इंटर नेशनल उड़ान इंदौर – दुबई है। जिसे एयर इंडिया संचालित करती थी।