- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Collector Said Corona Donate Plasma To Protect The Lives Of Patients, One Donor Can Save Two Lives
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कमिश्नर, कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ सेंटर का निरीक्षण किया।
आप भी हुए कोविड से ठीक तो, आपका प्लाज्मा बचा सकता किसी की जिंदगी…. आइए अपना प्लाज्मा डोनेट करें। इस संदेश और अपील को लेकर गुरुवार से शासन और प्रशासन ने प्लाज्मा डोनेट को लेकर धनवंतरी अभियान की शुरुआत की। कलेक्टर मनीष सिंह ने लोगों ने आगे आकर प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की। इस दौरान बताया गया कि एक डोनर अपना प्लाज्मा देकर दो लोगों की जान बचा सकता है।
अभियान के तहत प्रीतमलाल दुआ सभागृह में वातानुलित, सुरक्षित तथा सुविधा पूर्ण वातावरण में दानदाताओं से प्लाज्मा लेने का काम शुरू किया गया है। अभियान की शुरुआत जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने की। यह अभियान संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा की पहल पर शुरू किया गया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। दानदाताओं से आग्रह किया गया है कि वे कोरोना मरीजों के जीवन की सुरक्षा के लिए प्लाज्मा डोनेट करें। पहले ही दिन 15 लोगों ने प्लाज्मा डोनेट किया। सामान्य रूप से एक दानदाता प्लाज्मा डोनेट कर दो मरीजों की जान बचा सकता है।