- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Morena
- Did Not Find The Whole Market, Thought How Many Would Be Struggling With This Problem, Took Money Out Of The Bank And Brought The Oximeter In The Bulk Of One And A Half Lakh Rupees, Now Distributing It To The People For Free.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लोगोें को नि:शुल्क ऑक्सीमीटर बांटने वाले अनिल गुप्ता।
घर में बुखार आने पर बाजार से ऑक्सीमीटर लेने गए तो, पूरा बाजार छान मारा ऑक्सीमीटर नहीं मिला। मैने सोचा, आज हमें नहीं मिल रहा है, तो अन्य लोगों को कैसे मिलेगा। लोगों पर क्या बीत रही होगी। यही सोचकर विचार आया कि यही समय है लोगों की मदद करने का। ग्वालियर आया और थोक में डेढ़ लाख रुपए के ऑक्सीमीटर खरीद लिए। इन्हें लोगों को फ्री में बांट दिया।
यह बात मुरैना जिले के जौरा कस्बे के भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताई। उन्होंने बताया, जिले में कोरोना फैल चुका है। घर-घर में लोग बीमार हैं, लेकिन डॉक्टर के पास जाने से डर रहे हैं। उन्हें डर है कि अगर डॉक्टर के पास गए और टेस्ट कराया गया, तो कहीं वे संक्रमित न निकल आएं।
वैसे भी, प्रशासन ने सभी से कह दिया है कि जिसे हल्का भी बुखार व खांसी आए, वह स्वयं अपने ही घर में क्वैरंटाइन हो जाएं। उसकी सूचना जिला प्रशासन को दें। घर पर ही वह अपना प्रतिदिन ऑक्सीजन लेवल नापें और उसके बाद इलाज करें। प्रशासन ने तो रास्ता बता दिया, लेकिन लोगों के सामने समस्या है कि उन्हें बाजार में ऑक्सीमीटर ही नहीं मिल रहे।
उनकी इस समस्या को अनिल गुप्ता ने समझा। थोक में ऑक्सीमीटर लेकर, जरूरतमंद लोगों को घर-घर बांटे। इसके अलावा, कुछ ऑक्सीमीटर शासकीय सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पर भी देकर आए।