दुखी होकर रेंजर ने CCF को भेजा त्याग पत्र: रेत माफियाओं ने रेंजर के बंदूक अड़ाकर कहा- जान से मार देंगे फिर रेत में गाढ़ देंगे, DFO से शिकायत की तो रेंजर को मिली डांट, CCF को लिखा पत्र, कहा- मुझे बचाओ, मेरी जान को खतरा है।

दुखी होकर रेंजर ने CCF को भेजा त्याग पत्र: रेत माफियाओं ने रेंजर के बंदूक अड़ाकर कहा- जान से मार देंगे फिर रेत में गाढ़ देंगे, DFO से शिकायत की तो रेंजर को मिली डांट, CCF को लिखा पत्र, कहा- मुझे बचाओ, मेरी जान को खतरा है।


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Datiya
  • The Sand Mafia Put A Gun To The Ranger And Said They Will Kill Themselves Then They Will Bury Them In The Sand, Complaining To The DFO, Ranger Got Scolding, Letter To CCF Said, “Save Me, My Life Is In Danger”.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

दतिया3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भरसूला में रेत का अवैध उत्खनन होता हुआ।

  • रेत ठेकेदार केपीएस भदौरिया पर लगाया आरोप

दतिया जिले से रेत के अवैध उत्खनन को लेकर एक बार फिर से बड़ी खबर है। वन विभाग के सेंवढ़ा अनुविभाग के रेंजर ने मुख्य वन संरक्षक (CCF) को पत्र लिखकर स्वयं की जान को खतरा बताया है। रेंजर बीती रात भरसूला गोराघाट थाना क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन को रोकने गए थे। यहां रेत माफियाओं ने बंदूक अड़ाकर जान से मारने और रेत में गाढ़ने तक की धमकी दे दी। जब इस बात की शिकायत इंचार्ज DFO से की। इस पर रेंजर का उल्टा डांट डपट सुननी पड़ी। इस घटना के बाद रेंजर बुरी तरह से डरे हुए है। वे वन विभाग की नौकरी छोड़ना चाहते है। वे जान की सुरक्षा की मांग भी कर रहे हैं।

दतिया के इंचार्ज DFO अभिनव पल्लव द्वारा वन परिक्षेत्र भरसूला में अवैध रेत उत्खनन रोकने के लिए आदेशित किया गया। इस आदेश का पालन करने और कार्रवाई को अंजाम देने के लिए सेंवढ़ा रेंजर चंद्रशेखर श्रोत्रिय गोराघाट पुलिस से संपर्क किया। गोराघाट पुलिस ने रुचि नहीं दिखाई। रेंजर से कहा कि एसपी के आदेश पर ही कार्रवाई हाे सकेगी। इस बात की जानकारी रेंजर श्रोत्रिय ने DFO पल्लम को दी। DFO ने कहा कि मुझे पता नहीं कार्रवाई चाहिए। इसके बाद बुधवार की शाम को रेंजर श्रोत्रिय भरसुला वन परिक्षेत्र पहुंचे। यहां आठ से दस टैक्टर और ट्रॉली में अवैध रेत भरी जा रही थी। इसे देखकर रेंजर ने खाली करने को कहा।

इसी समय बंदूकधारियों ने रेंजर को घेर लिया। रेंजर के साथ गाली गलौज की। हालांकि ट्रैक्टर चालक वाहन राजसात होने के डर से रेत खाली करके भाग गए। लेकिन रेत माफिया के बंदूकधारियों ने रेंजर पर बंदूक तान दी और कहा कि अभी गोली मारकर खत्म कर दूंगा। उसके बाद रेत की इस खदान में दबाकर चला जाऊंगा। परिवार को पता भी नहीं चलेगा। यह बात सुनकर रेंजर श्रोत्रिय बहुत भयभीत हो गए। वो जैसे तैसे इन लोगों के बीच से निकले और उन्होंने सीधे DFO को फोन किया। रेंजर का आरोप है कि DFO ने कहा कि मुझे कुछ पता नहीं। रेत का खनन बंद होना चाहिए। चाहे पुलिस का सपोर्ट लो या स्वयं के स्तर पर करो। वरना, रेत के अवैध उत्खनन में आपको लिप्त मानते हुए विभागीय जांच शुरू कर दूंगा। रेंजर का कहना है कि मुझे आशा थी कि आप बीती सुनाने के बाद पुलिस गार्ड आत्मरक्षा के लिए मिल जाएगा। यहां उल्टी डांट सहनी पड़ी। इसके बाद रेंजर ने CCF के नाम पत्र लिख दिया।

सेंवढा रेंजर चंद्रशेखर श्रोत्रिय।

सेंवढा रेंजर चंद्रशेखर श्रोत्रिय।

रेंजर ने यह लिखा पत्र में

गुरुवार को रेंजर श्रोत्रिय ने अपना त्यागपत्र CCF ग्वालियर को भेज दिया गया। त्याग पत्र में रेंजर द्वारा प्रभारी वरिष्ठ अधिकारियों पर सहयोग करने के बजाए प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पत्र में लिखा कि जिले के रेत उत्खनन ठेकेदार केपी सिंह भदौरिया द्वारा स्वीकृत सर्वे नंबरों के अलावा वन क्षेत्र से उत्खनन करा रहे हैं। वन परिक्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन रोकने के लिए पुलिस और राजस्व अधिकारियों का सहयोग नहीं मिला। रेत ठेकेदार भदौरिया की वन परिक्षेत्र भरसूला में कोई स्वीकृत खदान नहीं है। परंतु वहां पर पिछले एक माह से रेत का उत्खनन जारी है। यहां रोके जाने पर मुझे जान से मारे जाने की धमकी दी।

एक सप्ताह पहले पनडुब्बी व मशीन की थी जब्त

रेंजर ने पत्र में यह भी बताया कि एक सप्ताह पहले वन विभाग की कार्रवाई में एक जेसीबी मशीन और कुछ पनडुब्बी भी पकड़ी गई थी जिसमें पनडुब्बी को मौके पर नष्ट किया गया। और जेसीबी को जब्त किया गया। इसके बावजूद वहां उत्खनन लगातार जारी था और इसी उत्खनन को बंद कराने के लिए वन मंडल अधिकारी ग्वालियर अभिनव पल्लव जो कि दतिया डीएफओ प्रियांशी राठौर के अवकाश पर जाने के कारण जिले के प्रभारी अधिकारी हैं । इंचार्ज DFO द्वारा लगातार कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जा रहा था। सेवढ़ा रेंज के कुछ अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी कोरोना महामारी के चलते उनके कार्य क्षेत्र से दूर कंटेनमेंट जोन में अथवा अन्य व्यवस्थाओं में भी लगाई गई है। इसलिए रेंज में कर्मचारी नहीं है।

मैंने कहा था फोर्स लेकर जाएं

इस पूरे मामले में DFO अभिनव पल्लब का कहना है कि मैंने रेंजर से कहा था क पुलिस फोर्स ही लेकर जाएं। मैंने रेंजर को अवैध उत्खनन रोकने के लिए कार्रवाई के लिए बोला था। इसके लिए मैंने एक पत्र दतिया एसपी को भी लिखा था। जिसमें अवैध उत्खनन रोकने लिए फोर्स दिए जाने के मांग की थी। रेंजर ने इस्तीफा क्यों दिया? मुझे नहीं पता। नहीं मैंने इस्तीफा देखा नहीं है । मेरा लक्ष्य अवैध उत्खनन रोकना है और इसीलिए मैंने रेंजर को निर्देशित किया था।

भरसूला में रेत का अवैध उत्खनन होते हुए।

भरसूला में रेत का अवैध उत्खनन होते हुए।

खबरें और भी हैं…



Source link