धोनी मैदान के बाहर भी सुपर कप्तान: कहा- जब तक सभी साथी सुरक्षित घर नहीं पहुंच जाते, तब तक मैं भी चेन्नई टीम को छोड़कर होटल से नहीं जाऊंगा

धोनी मैदान के बाहर भी सुपर कप्तान: कहा- जब तक सभी साथी सुरक्षित घर नहीं पहुंच जाते, तब तक मैं भी चेन्नई टीम को छोड़कर होटल से नहीं जाऊंगा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। IPL 2021 सीजन में टीम दूसरे नंबर पर मौजूद है।

कोरोना के चलते IPL 2021 सीजन को बीच में ही रोके जाने के बाद विदेशी प्लेयर्स को चार्टर्ड प्लेन और भारतीय खिलाड़ियों को बस से घर पहुंचाया जा रहा है। इसी बीच, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मैदान के बाहर भी सुपर कप्तानी वाला रूप देखने को मिला है। उन्होंने कहा है कि जब तक सभी खिलाड़ी सुरक्षित घर नहीं पहुंच जाते, तब तक वे भी चेन्नई टीम को छोड़कर होटल से नहीं जाएंगे।

39 साल के धोनी अभी चेन्नई टीम के साथ दिल्ली के एक होटल में ठहरे हुए हैं। टीम के साथ फाफ डु प्लेसिस और ड्वेन ब्रावो समेत कुछ विदेशी खिलाड़ी भी हैं। CSK फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों को शिफ्ट करने के लिए 10 सीटर चार्टर्ड फ्लाइट का इंतजाम किया है।

पहले विदेशी खिलाड़ियों को भेजना चाहिए
सूत्रों के मुताबिक, धोनी ने कहा है कि वे होटल से जाने वाले आखिरी व्यक्ति होंगे। वे चाहते हैं कि विदेशी खिलाड़ियों को सबसे पहले रवाना किया जाना चाहिए। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों का नंबर आए। जब सभी लोग अपने घर सुरक्षित पहुंच जाएंगे, उसके बाद वे सबसे आखिर में फ्लाइट पकड़कर अपने घर रांची पहुंचेंगे।

CSK टीम पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर
धोनी की टीम इस सीजन में पिछली बार के मुकाबले शानदार फॉर्म में थी। टूर्नामेंट रुकने तक CSK टीम 7 में से 5 मैच जीतकर पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर मौजूद थी। टीम के लिए ओपनर फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 380 रन बनाए थे।

इंग्लैंड के 8 खिलाड़ी लंदन पहुंच चुके
इंग्लैंड के 11 में से 8 खिलाड़ी तो बुधवार को चार्टर्ड फ्लाइट से लंदन ही पहुंच गए हैं। 3 खिलाड़ी अगले 1-2 दिन में उड़ान भरेंगे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें मालदीव के रास्ते चार्टर्ड फ्लाइट से भेजा जाएगा। दरअसल, दोनों देशों ने भारत से अभी सभी उड़ानों को बंद कर रखा है। न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ी 10 मई के बाद सीधे इंग्लैंड रवाना होंगे। उन्हें वहां टीम इंडिया के साथ ही टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलना है।

खबरें और भी हैं…



Source link