पंगत में परोसा कोरोना: लुहरगुवां गांव में संक्रमित युवक ने पंगत में परोसा खाना, बारात में खूब डांस किया, ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी तो कराई जांच, 60 में से 40 निकले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन ने गांव किया सील

पंगत में परोसा कोरोना: लुहरगुवां गांव में संक्रमित युवक ने पंगत में परोसा खाना, बारात में खूब डांस किया, ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी तो कराई जांच, 60 में से 40 निकले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन ने गांव किया सील


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • In Luharguwan Village, The Infected Youth Served Food In The Pangat, Danced Heavily In The Procession, The Villagers Were Deteriorated By Investigation, 40 Out Of 60 Corona Positive, The Administration Sealed The Village

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

टीकमगढ़2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शादी समारोह में शामिल हुआ संक्रमित युवक। 

  • निवाड़ी जिले के लुहरगुवां गांव का मामला

पृथ्वीपुर क्षेत्र के ग्राम लुहरगुवां गांव में विवाह समारोह की पगंत में कोरोना परोसा गया है। इतना ही नहीं संक्रमित युवक बारात में शामिल हुआ और खूब डांस किया। बारात लौटकर घर पहुंची। इसके बाद गांव के लोगों की तबीयत बिगडऩे लगी। स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर 60 से अधिक ग्रामीणों ने कोरोना जांच कराई। जिसमें करीब 40 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव में कोरोना संक्रमण का विस्फोट होने की सूचना पर प्रशासन सक्रिय हुआ और गांव को सील कर दिया। सभी रास्ते बंद कर दिए गए। वहीं लोगों की जांच कराई जा रही है। सूचना के अनुसार ग्राम लुहरगुवां में 27 अप्रैल को 24 वर्षीय अरुण मिश्रा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। लेकिन उसे होम आइसोलेट नहीं कराया गया। इसके बाद गांव में आयोजित विवाह समारोह में संक्रमित शामिल हुआ। 29 अप्रैल को संक्रमित युवक ने कार्यक्रम में पंगत में सभी को खाना परोसा। 30 अप्रैल को लुहरगुवां से उप्र के ललितपुर जिला पूराकलां थाना क्षेत्र के भुचेरा गांव बरात में शामिल हुआ। बारात में सभी के साथ खूब डांस किया। बरमाला के समय दूूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाई। 1 मई को बारात गांव वापस लौटी। इसके बाद संक्रमित युवक गांव में घूमता रहा। इसी बीच गांव के लोगों की तबीयत बिगडऩे लगी। लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। 60 से अधिक ग्रामीणों ने कोरोना की जांच कराई। इसमें करीब 40 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मामले की खबर लगते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। तबाड़तोड़ गांव में सख्ती शुरू की गई।

गांव के रास्तों को सील कर पुलिस बल तैनात किया गया।

गांव के रास्तों को सील कर पुलिस बल तैनात किया गया।

गांव रेड जोन घोषित, सभी रास्तों को किया बंद, पुलिस तैनात
गांव में कोरोना संक्रमण फैलने की सूचना पर निवाड़ी कलेक्टर आशीष भार्गव ने लुहरगुवां गांव को रेड जोन घोषित कर दिया। बुधवार को पृथ्वीपुर एसडीएम तरुण जैन के साथ तहसीलदार व अन्य कर्मचारी गांव पहुंचे। गांव के सभी रास्तों को लकडिय़ां लगाकर बंद किया गया। रास्तों पर लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात किया गया। ताकि कोई भी ग्रामीण घर से बाहर न घूम सके।
संक्रमित युवक के मोहल्ले में 20 से अधिक पॉजिटिव
युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद किसी को जानकारी नहीं दी गई। संक्रमित युवक गांव में घूमता रहा और शादी समारोह में शामिल हुआ। इसी कारण गांव में कोरोना संक्रमण फैला। स्थिति यह है कि संक्रमित युवक के मोहल्ले में रहने वाले 20 से अधिक लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। गांव में प्रशासन की टीमें मरीजों को दवाएं बांट रही हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link