पति पर प्रताड़ना का केस: रात में विवाद के बाद पत्नी ने लगाई फांसी, पति ने सुबह फंदे से उतार परंपरा के लिए उसी की साड़ी से बांध दिए हाथ, लोगों ने हत्या की दे दी सूचना

पति पर प्रताड़ना का केस: रात में विवाद के बाद पत्नी ने लगाई फांसी, पति ने सुबह फंदे से उतार परंपरा के लिए उसी की साड़ी से बांध दिए हाथ, लोगों ने हत्या की दे दी सूचना


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Wife Hanged After A Dispute In The Night, Husband Tied Her Sari In The Morning For The Tradition, She Gave Information About Killing

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ban5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पत्नी का करवाया पीएम, शार्ट पीएम में आत्महत्या का खुलासा

फंदे से उतारकर पत्नी के शव के उसी की साड़ी से पीछे हाथ बांधने वाले पति के खिलाफ पुलिस ने प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पति आए दिन पत्नी को पीटता था। उसी से परेशान होकर उसने जान दी। पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

अन्नपूर्णा सीएसपी बीपीएस परिहार के अनुसार 30 अप्रैल की रात को क्षेत्र की ही रहने वाली पूजा ने फांसी लगा ली थी। रातभर उसका पति से विवाद चलता रहा था। पति उसे कई दिनों से प्रताड़ित करता था। उस पर चरित्र शंका करता औऱ आए दिन मारता था। घटना वाली रात को भी पति ने उसे पीटा। गला दबाया और धमकी दी थी। सुबह जब पति उठा तो पत्नी फंदे पर थी। इस पर पति ने उसका शव उतारा औऱ अपने कुल की परंपरा के हिसाब से उसके हाथ साड़ी से पीछे से बांध दिए थे। इस पर किसी ने हत्या की शंका कर पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस ने जांच की तो शार्ट पीएम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शव को खुले हाथ नहीं रखते
पति ने पुलिस से कहा था कि वह जिस समाज से आता है वहां मौत होने पर शव को खुले हाथ नहीं रखते हैं। शव के हाथ बांध दिए जाते हैं, इसलिए उसने भी शव के हाथ बांध दिए थे। मामले में सीएसपी बीपीएस परिहार ने बताया कि पूछताछ में उसका कहना है कि देर रात पति घर पहुंचा था। उसने जमकर नशा कर रखा था। रात में पत्नी से उसका विवाद हुआ था। सुबह उसने देखा कि पत्नी फांसी पर लटकी हुई है। उसने उसे तत्काल नीचे उतारा और खुद ही पुलिस को सूचना दी।

खबरें और भी हैं…



Source link