Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शाम को शहर का भ्रमण करते कलेक्�
- कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया भ्रमण, सख्ती बरतने दिये निर्देश
मुरैना। जिले में लॉकडाउन लगा है। यह बात लोगों को अच्छी तरह से समझा दें। मुसाफिरों की आवाजाही पर भी लगाम लगाएं। बिना काम के घर से बाहर निकलने वालों को पकड़ें और खुली जेल में बैठालें। उनके वाहन जब्त करें। यह बात कलेक्टर बी कार्तिकेयन एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को सभी अधीनस्थ अधिकारियों को दिए। इस दिन दोनों अधिकारी शाम को 6 बजे शहर के प्रमुख स्थलों पर पहुंचें तथा चल रही आवाजाही को रोका।
इसके साथ ही कलेक्टर व एसपी ने चल रहे मुसाफिरों को भी सख्त हिदायत दी, कि अब यह नहीं चलेगा, कोरोना कर्फ्यू का पालन करना अति आवश्यक हो गया है। शहर के चप्पे चफ्पे पर पुलिस तैनात है, जो भी व्यक्ति घर से बाहर निकलेगा तो उसके वाहन को जब्त कर लिया जावेगा और उस व्यक्ति को खुली जेल में भेज दिया जायेगा।
इन जगहों पर की चेकिंग
इस दौरान शाम को कलेक्टर ने मुरैना शहर के अम्बाह वायपास, बड़ोखर, मुड़ियाखेरा, रामनगर, पुल तिराहा, फाटक बाहर, हनुमान चैराहा, गोपीनाथ की पुलिया, जीवाजीगंज, बेरियर चैराहा पर पहुंचकर रोको-टोको अभियान किया। इसमें कई वाहन चालकों को रोका गया और उनके वाहनों को जब्त भी किया गया।