भोपाल पुलिस पर गंभीर आरोप: रोके जाने से नाराज युवकों का हंगामा; मोबाइल फोन पर शूट करते हुए बोले- वर्ग विशेष को निशाना बनाया जा रहा

भोपाल पुलिस पर गंभीर आरोप: रोके जाने से नाराज युवकों का हंगामा; मोबाइल फोन पर शूट करते हुए बोले- वर्ग विशेष को निशाना बनाया जा रहा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल में28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हंगामा कर रहे लोगों को समझाइश देते पुलिस।

  • SP नॉर्थ ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश देकर शांत किया

भोपाल में अब पुलिस के रोके जाने पर लोग भड़के लगे हैं। ऐसे ही एक मामले में भारत टॉकीज तिराहे पर बाइक सवार से पूछताछ करना पुलिस को भारी पड़ गया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया। इस दौरान कुछ लोग मोबाइल फोन पर वीडियो बनाते हुए पुलिस पर एक वर्ग विशेष को परेशान करने के आरोप लगाते रहे। लोगों के मारपीट के आरोपों को पुलिस ने नकारा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी नॉर्थ भी मौके पर पहुंच गए। उनकी समझाइश के बाद ही लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

यह है पूरा मामला

मंगलवारा पुलिस के अनुसार भारत टॉकीज तिराहे पर मंगलवारा पुलिस थाना, पुलिस कंट्रोल रूम और ट्रैफिक पुलिस का बल तैनात रहता है। बुधवार शाम ट्रैफिक पुलिस ने बाइक सवार को रोककर उससे पूछताछ की। करीब एक घंटे बाद वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वे पुलिसकर्मियों पर भड़कते नजर आए।

हालांकि पुलिसकर्मी शांति से लोगों को समझाइश देती दिखी, लेकिन लोग वीडियो बनाते रहे। कुछ देर बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी ने लोगों को फटकारते हुए भीड़ को हटाना शुरू कर दिया। इस बीच भीड़ में से भी कुछ लोग नाराज लोगों को शांत रहने के लिए कहते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाइश दी और लॉकडाउन के नियमों के पालन करने को कहा। हालांकि पुलिस ने बाद में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

खबरें और भी हैं…



Source link