- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Bhopal Water Supply Shortage; Bhopal Kolar Pipeline Burst As Water Shortage In Madhya Pradesh Capital Today
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल8 मिनट पहले
इस तरह करीब 50 फीट से अधिक ऊंचाई तक पानी का फव्वारा देखने लोग जमा हुए।
- एकांत पार्क में पाइप लाइन फूटी, नगर निगम की टीम सुधार कार्य में जुटी
भोपाल में गुरुवार को एकांत पार्क के पास कोलार पाइप लाइन फट गई। इससे 50 फीट ऊंचा फव्वारा निकलने लगा। इसे देखने के लिए आसपास से गुजर रहे राहगीर रुक गए और फोटो-वीडियो बनाने लगे। पाइप लाइन दोपहर करीब 2 बजे फूटी है। इसकी सूचना नगर निगम को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया है। इसकी वजह से शुक्रवार को शहर में रहेगी पानी की किल्लत। इसका असर 2 से 3 दिन रहेगा।
नगर निगम के मुताबिक कई कॉलोनियों को दोनों टाइम पानी की सप्लाई बाधित हो सकती है। छह महीने भी इसी तरह कजली खेड़ा में पाइप लाइन फूटने के कारण करीब 50 फीट ऊंचा फव्वारा निकलने लगा था। नगर निगम की टीम इसे ठीक करने में जुट गई थी।
हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि इसे कब तक दुरुस्त किया जा सकेगा। पाइप लाइन फूटने से पानी का फव्वारा ऊंचाई तक उठते-गिरते देखा गया। चूंकि फव्वारा काफी देर तक उठता गिरता रहा, जिससे हजारों गैलन सप्लाई के पानी की बर्बादी हुई।
शाम को कम दबाव से पानी आएगा
दोपहर करीब 2 बजे पाइप लाइन फूट गई। इस कारण दोपहर तक पानी सप्लाई से भरी जा चुकी टंकियों से निगम इलाकों में पानी सप्लाई करेगा, क्योंकि पूरी तरह टंकी भर नहीं पाने के कारण शाम को कम दबाव से पानी आएगा। इससे अब करीब दो से तीन तक कोलार पाइप लाइन से सप्लाई वाले इलाकों में पानी की समस्या होगा।
इन कालोनियों में प्रभावित रहेगी सप्लाई
सुबह अरेरा कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, हबीबगंज, 1100 क्वार्ट्स, चार इमली, पंचशील नगर, प्लेटिनम प्लाजा, शास्त्री नगर, जवाहर चौक, गिन्नौरी, मोती मस्जिद, चांदवड, निशातपुरा, पुराना बस स्टैंड, स्टेशन, बजरिया, नेहरू नगर, कोटरा, शासकीय आवास, बगीरा अपार्टमेंट, साउथ टीटी नगर, 228 क्वार्ट्स, अंबेडकर नगर, सरस्वती नगर, 25वीं बटालियन, गीतांजलि कॉप्लेक्स, संजय कॉप्लेक्स, शाहपुरा के तीनों सेक्टर एबीसी, गुलमोहर कॉलोनी, ई-7 एक्सटेंशन, गौरा गांव, बिसनखेड़ी, शाहपुरा छावनी, बुधवारा, नदीम रोड, लखेरापूरा में सुबह पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
वहीं शाम को नारियल खेड़ा, जेपी नगर, पीजीबीटी क्षेत्र, काजी कैंप, शाहजहांनाबाद, टीला जमालपुरा, बाल विहार, पुतलीघर, इब्राहिमगंज, चांदबड, आरिफ नगर, शांति नगर, ग्रीन पार्क, जनता क्वार्ट्स, साईं बाबा नगर, अरेरा कॉलोनी, जवाहर चौक, गुलमोहर कॉलोनी, नूर महल, इमामी गेट, पीर गेट, अशोक कॉलोनी में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।