धनश्री वर्मा ने कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें उनके साथ युजवेंद्र चहल के अलावा ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स खड़े हैं. (Instagram)
स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिनमें वह आरसीबी के खिलाड़ियों के साथ नजर आ रही है. तस्वीरों में युजवेंद्र के अलावा एबी डिविलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल भी हैं. धनश्री ने साथ ही लिखा कि वह इस ‘बबल फैमिली’ को काफी मिस करेंगी.
धनश्री ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा ‘द 5 am क्लब. इस बबल फैमिली को मिस करूंगी.’ चहल ने मौजूदा सीजन में 7 मैच खेले और केवल 4 ही विकेट ले पाए. चहल 2013 से इस लीग का हिस्सा हैं और उन्होंने 106 मैचों में कुल 125 विकेट लिए हैं. वह विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व करते हैं. आरसीबी ने मौजूदा सीजन स्थगित होने से पहले 7 मैचों में से 5 जीते. इसे भी देखें, IPL स्थगित होने के बाद जडेजा पहुंचे घर, बताया- कहां महसूस करते हैं सुरक्षित चहल और धनश्री की शादी पिछले साल दिसंबर में हुई थी. धनश्री एक कोरियोग्राफर के साथ-साथ यूट्यूबर भी हैं. उनके कई डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं. हाल में उनका एक वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हुआ था जिसमें वह पंजाबी गायक और एक्टर जस्सी गिल के साथ नजर आई थीं.