पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने IPL-2021 में कॉमेंट्री से अपनी कमाई दान करने का फैसला किया है. (Instagram)
भारत और बंगाल के पूर्व ऑलराउंडर लक्ष्मी रतन शुक्ला (Laxmi Ratan Shukla) ने कहा कि वह कोविड-19 के खिलाफ जंग में पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए IPL-2021 की कमेंट्री फीस को दान करेंगे. वह स्थगित हो चुके लीग के मौजूदा सीजन में बंगाली कमेंट्री टीम का हिस्सा थे.
Today, 6th May 2021, on my Birthday, am humbly Donating my entire #IPL2021 commentary fees, to the #westbengal #CHIEFMINISTERRELIEF FUND. A small contribution to fight this disastrous 2nd wave Corona Situation ,from my end for my people🙏WinCorona #COVID19 #StaySafe #India #LRS
— Laxmi Ratan Shukla (@Lshukla6) May 6, 2021
शुक्ला ने तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा 137 प्रथम श्रेणी मैच खेले. वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का भी हिस्सा रहे. लक्ष्मी स्थगित हो चुके मौजूदा सीजन में बंगाली कमेंट्री टीम का हिस्सा थे. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में 50,000 डॉलर का दान दिया था. आईपीएल में अंग्रेजी कमेंट्री टीम का हिस्सा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर ब्रेट ली ने भी करीब 41 लाख रुपये दान दिए थे.इसे भी पढ़ें, सचिन, शिखर, उनादकट के अलावा विदेशी खिलाड़ी भी आए आगे, दान दे रहे बड़ी राशि महान बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सिजन कनसंट्रेटर्स खरीदने के लिए एक करोड़ रुपये दान देने का फैसला किया. भारतीय ओपनर शिखर धवन ने भी कोविड-19 के कारण देश में जारी इस मुश्किल दौर में 20 लाख रुपये और आईपीएल के मौजूदा सीजन में मैच के बाद जीतने वाली इनामी राशि को मिशन ऑक्सिजन के लिए दान करने का फैसला किया.