Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बारात की जगह अर्थी हुई रवाना
रतलाम के रानीगांव में एक दुखद घटना सामने आई है।जहां एक परिवार में शादी की खुशियां रातो रात मातम में बदल गई। रानीगांव के डोङीया परिवार में दूल्हे अजय सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए जावरा लेकर गए लेकिन उपचार के दौरान जावरा में दूल्हे की मौत हो गई। इस ह्रदयविदारक घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। जहां से 2 दिन बाद दूल्हे की बारात रवाना होनी थी वहां से आज दूल्हे की अर्थी रवाना की गई।
दरअसल डोङीया परिवार के अजय सिंह की शादी पिपलोदा तहसील के आंबा गांव में तय हुई थी। लॉकडाउन की वजह से केवल घरवालों की उपस्थिति में ही शादी का आयोजन किया जा रहा था। जहां कल शाम अजय सिंह का विवाह मंडप सजाया गया था। लेकिन देर रात अचानक से अजय की तबीयत खराब हो गई। उल्टी और घबराहट की शिकायत के बाद अजय को उसके परिजन जावरा लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अजय अपने परिवार का इकलौता बेटा था। जिसकी शादी के अरमान उसके माता-पिता ने सजा के रखे थे लेकिन बारात जाने के पहले ही पिता को अपने बेटे की अर्थी को कंधा देना पड़ गया। मृतक अजय के चचेरे भाई वीरपाल सिंह ने बताया कि अजय सिंह विद्युत विभाग में अस्थाई श्रमिक के तौर पर काम करता था। लॉकडाउन की वजह से परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में उसकी शादी का मंडप सजाया गया था। घर के सभी लोग अजय की शादी से खुश थे। लेकिन रात में अचानक से अजय की तबीयत खराब हो गई और जावरा में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बहरहाल दुखों का पहाड़ केवल रानीगांव के डोडिया परिवार पर ही नहीं टूटा है बल्कि आंबा गांव की उस बेटी के उम्मीदों के संसार पर भी टूटा है। जिसने दूल्हे अजय के नाम की मेहंदी अपने हाथों पर रचाई थी। 24 वर्षीय दूल्हे अजय की मौत की खबर से रानी गांव ही नहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
-
पंगत में परोसा कोरोना: लुहरगुवां गांव में संक्रमित युवक ने पंगत में परोसा खाना, बारात में खूब डांस किया, ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी तो कराई जांच, 60 में से 40 निकले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन ने गांव किया सील
- कॉपी लिंक
शेयर
-
पत्नी ही कर रही ब्लैकमेल: 3 महीने पहले झारखंड की युवती से मेट्रिमोनियल साइट पर मिला, शादी के बाद एक दिन रही, अब धमकी देकर मांग रही 20 लाख रु.
- कॉपी लिंक
शेयर
-
ग्वालियर पुलिस की अनूठी पहल: चेकिंग में पकड़े युवक ने वॉट्सऐप पर एसपी से लगाई गुहार, बोला- सर, मेरा हेलमेट टूट गया, दुकानें बंद है पांच सौ का हर्जाना दूंगा तो बच्चों को क्या खिलाऊंगा, दस मिनट में एसपी ने पहुंचाया हेलमेट
- कॉपी लिंक
शेयर