होशंगाबाद के गांव में बाघ की दहाड़: आवाज सुन डरकर भागे ग्रामीण, गांव में दहशत, पिंजरे व कैमरे लगाए; एक माह से बाघ की मूवमेंट

होशंगाबाद के गांव में बाघ की दहाड़: आवाज सुन डरकर भागे ग्रामीण, गांव में दहशत, पिंजरे व कैमरे लगाए; एक माह से बाघ की मूवमेंट


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • The Villagers Ran Away After Hearing The Voice, Panic In The Village, Set Up Cages And Cameras, Movement Of Tiger For One Month

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाघ को पकड़ने पिंजरा रखा गया।

होशंगाबाद में बाबई तहसील के पास चीलाचौन गांव में गुरुवार सुबह बाघ का मूवमेंट हुआ। नाले किनारे खकरे के पेड़ के नीचे बाघ को देख ग्रामीणों के होश उठ गए। ग्रामीण दबे पैर पीछे हटने लगे तो बाघ दहाड़ा। आवाज सुन ग्रामीण डरकर गांव आ गए।

बाघ की आने की जानकारी से गांव में दहशत का माहौल हो गया। खबर मिलने के कुछ देर बाद सोहागपुर वन परिक्षेत्र के रेंजर टीम के साथ ग्राम चीलाचौन पहुंचे। नाले के पास टीम देखने गई। वहां बाघ के पगमार्ग मिले। बाघ वहां से किसी दूसरी जगह जा चुका था।

रेंजर राजित द्विवेदी ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने व बाघ के पकड़ने की कोशिश करने का आश्वासन दिया। वन टीम ने बाघ के मूवमेंट वाले क्षेत्रें में कैमरे लगाने की तैयारी शुरू की। ग्रामीण दिनेश तराम, साकिर ने बताया चीलाचौन गांव के समीप नाले किनारे गुरुवार सुबह बाघ दिखा। जिसकी दहाड़ सुन सभी डर गए। कुछ दिन पहले भी गोरा में भी बाघ के पगमार्ग दिखे थे।

बाघ के पगमार्ग।

बाघ के पगमार्ग।

रहवासी इलाके में एक माह से बाघ का मूवमेंट, लोगों में दहशत

शहर से 15 किमी दूर नर्मदा किनारे बसे गांव गोरा में एक माह में दो बार बाघ की मूवमेंट दिखी। पांच दिन पहले गांव के लाेगाें ने बाघ के पगमार्ग पुराने गाेरा के पास श्मशान के पास देखे गए थे।

बाघ को पकड़ने दो पिंजरे रखे व कैमरे लगाएं

रेंजर राजित द्विवेदी ने बताया ग्राम गोरा के पास दो बार बाघ की मूवमेंट दिखी। इस बार गोरा गांव से दो किमी दूर चीलाचौन गांव के समीप नाले में बाघ दिखा है। संभावना है कि गोरा गांव में जिस बाघ की मूवमेंट हो रही। वहीं चीलाचौन आया होगा। गोरा गांव के रास्ते व नाले किनारे अलग-अलग दो पिंजरे लगाएं है। साथ ही नाइन विजन कैमरे लगां रहे। ताकि बाघ के फुटेज मिल सकें।

रात में न निकले ग्रामीण, सावधानी बरतें
एसडीओ रचना शर्मा ने बताया गांव के पास बाघ का मूवमेंट दिख रहा है। हमनेे ग्रामीणों को सावधानी बरतने के लिए कहा। रात में अंधेरे में कोई न निकले। आग जलाकर रखे। बाघ को पकड़ने के लिए दो पिंजरे रखे, कैमरे लगवाएं है।

खबरें और भी हैं…



Source link