Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बी-ब्लाॅक के भीतर रजिस्ट्रेशन व वेरिफिकेशन काउंटर पर लगी टीकाकरण के लिए कतार।
- टीकाकरण के लिए यह उत्साह अच्छा है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का भी रखें ख्याल, खुद के साथ दूसरों को भी संक्रमण से बचाएं
18 से 44 साल अायु के युवाओं का टीकाकरण बुधवार से शुरू हुआ। इसके लिए सुबह 9 बजे से ही सेंटर पर भीड़ लगनी शुरू हो गई। सुबह 11 बजे तक जिला अस्पताल के बी-ब्लॉक के भीतर से लेकर बाहर तक महिला, पुरुष और युवक-युवतियाें की लंबी कतार लग गई। पहले दिन 18 प्लस के युवाओं के लिए निर्धारित बी-2 केंद्र पर दर्ज 100 में 96ने टीका लगवाया। वहीं पहला व दूसरा डोज लगवाने में 45 से 59 साल के लोग सबसे आगे रहे।
21867 ने लगवाया दूसरा डोज
जिले के 76 केंद्रों पर 378 ने पहला व 1654 ने दूसरा डोज लगवाया। जबकि 60 साल से अधिक आयु के 122 ने पहला व 1243 ने दूसरा टीका लगवाया। बुधवार को 77 केंद्रों पर 4000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था। यहां पर टीकाकरण के लिए 3584 लोग पहुंचे। अभी तक जिले में 101607 ने पहला व 21867 ने दूसरा डोज लगवा लिया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.एनके सेठिया ने बताया बुधवार के साथ ही गुरूवार, शनिवार, सोमवार को टीकाकरण किया जाएगा।