मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कोहराम मचा हुआ है. यहां के जिला अस्पताल में 24 घंटों में 15 मरीजों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मामले को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं.
- Last Updated:
May 6, 2021, 3:21 PM IST
श्योपुर. मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कोहराम मच गया है. यहां के जिला अस्पताल में बदइंतजामी के चलते पिछले 24 घंटों में 15 मरीजों की मौत हो गई है. यहां 1 मई से अभी तक 60 मरीजों की मौत हो चुकी है. जिला प्रशासन इस घटना को दबाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन मामला छुपाए नहीं छुप रहा. हालांकि, ये सारी मौतें कोरोना संक्रमण की वजह से नहीं हुई हैं, लेकिन इन मरीजों की हालत भी यहां दयनीय बनी हुई है. मरीजों के परिजन आए दिन हंगामा करते हैं. स्वास्थ्य विभाग की बदइंतजामी की वजह से श्योपुर के जिला अस्पताल में ऐसा कोई दिन नहीं निकल रहा जिस दिन 10-12 मरीजों की जान न जा रही हो. जिले के जिम्मेदार अधिकारी इन हालातों को सुधारने की बजाए, मौतों को छुपाने में जुटे हुए हैं. गुरुवार को सुबह 9 बजे तक एक के बाद एक लगातार 3 मरीजों ने दम तोड़ दिया. इस दौरान एक मरीज के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा कर दिया. इस दौरान नौबत स्टाफ और परिजनों के बीच हाथा-पाई की नौबत भी आ गई. पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया.