रवींद्र जडेजा IPL-2021 स्थगित होने के बाद जामनगर के अपने फार्म हाउस पहुंचे हैं. (Instagram)
आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) लीग का 14वां सीजन स्थगित होने के बाद अपने घर लौट गए हैं. उन्होंने गुजरात के जामनगर में अपने फार्म हाउस की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की जिसमें उनके घोड़े नजर आ रहे हैं.
Back to the place where I feel safe!!🐎 #farmhouse #staysafe pic.twitter.com/17l9eNnw0b
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) May 5, 2021
32 साल के जडेजा को घोड़ों से काफी लगाव है और वह सोशल मीडिया पर कई बार अपने घोड़ों के साथ फोटो शेयर करते हैं. वह कई बार घुड़सवारी करते भी नजर आए हैं. आईपीएल-2021 स्थगित होने के बाद कई क्रिकेटर अपने-अपने घर लौट गए हैं. इस लीग के 29 मैच खेले गए लेकिन बाद में कोरोना वायरस के आगे बीसीसीआई को घुटने टेकने पड़े और कुछ खिलाड़ियों के साथ-साथ स्टाफ के सदस्यों के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद इस लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा. लीग का फाइनल 30 मई को खेला जाना था.इसे भी पढ़ें, IPL 2021 के सस्पेंड होते ही कोविड-19 राहत कार्यों में जुटे विराट कोहली जडेजा ने आईपीएल के 14वें सीजन में 7 मैच खेले और कमाल का प्रदर्शन करते हुए 131 रन बनाए और 6 विकेट भी झटके. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 25 गेंदों पर अर्धशतक भी जड़ा. वह 2008 से इस लीग का हिस्सा हैं और कुल 2290 रन बना चुके हैं. इसके अलावा उनके नाम 120 विकेट भी हैं.