University Exam 2021: मध्य प्रदेश में ओपन बुक सिस्टम से होंगी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं.
University Exam 2021: मध्य प्रदेश में विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं ओपन बुक सिस्टम से कराई जाएंगी. इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं.
भोपाल. मध्य प्रदेश में विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को लेकर आदेश जारी किया गया है. उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य में विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं ओपन बुक सिस्टम के आधार पर आयोजित की जाएंगी.
ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष की परीक्षाएं जून में स्नातक अंतिम वर्ष और स्नातकोत्तर फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं जून में आयोजित की जाएंगी. इन परीक्षाओं के परिणाम 2 जुलाई 2021 को घोषित किए जाएंगे. वहीं स्नातक पहले और दूसरे वर्ष की परीक्षाएं ओपन बुक सिस्टम से कराई जाएंगी. साथ ही पीजी दूसरे सेमेस्टर और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं भी ओपन बुक सिस्टम के आधार पर आयोजित की जाएंगी.
इनकी परीक्षाएं जुलाई मेंस्नातक पहले वर्ष और दूसरे वर्ष की परीक्षाएं जुलाई 2021 में आयोजित की जाएगी. वहीं पीजी दूसरे सेमेस्ट की परीक्षाएं भी जुलाइ में ही संपन्न कराई जाएंगी. इन परीक्षाओं के नतीजे अगस्त 2021 में घोषित किए जाएंगे.
ये भी पढ़ें- Sarkari naukri: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए करें आवेदन, लास्ट डेट नजदीक
Sarkari Naukri: एम्स में असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कई पदों पर नौकरियां, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/