- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Khurai
- 9 Thousand Quintals Of Wheat Lying In Three Centers, There Is No Space Left For Weighing At The Purchased Centers, Farmers Are Getting Worried
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खुरई11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
खुरई | परिवहन न होने के चलते केन्द्रों पर गेहूं की बोरियां पड़ी हैं। बारिश होने पर गेंहू की बोरियां भीग सकती हैं।
- परिवहन की व्यवस्था नहीं, मौसम बिगड़ने बारिश से हो सकता है नुकसान
समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी केन्द्राें पर परिवहन की समस्या हल नहीं हाे पा रही है। बिगड़ता माैसम खुले में पड़ी गेहूं की बाेरियाें के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पिछले दाे दिन से तेज हवाएं चल रहीं है, बादल भी हाे रहे हैं। अगर पानी की बाैछारें पड़ती हैं ताे परेशानी बढ़ जाएगी।
खुरई में सिलाैधा केन्द्र, खजराहरचंद-सिलापरी, बारधा केन्द्राें पर करीब 9 हजार क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा है। बारधा केन्द्र पर सबसे ज्यादा करीब 4 हजार क्विंटल गेहूं का परिवहन न हाेने से पड़ा हुआ है। सिलाैधा केन्द्र पर करीब 3 हजार क्विंटल तथा खजराहरचंद-सिलापरी केन्द्र पर करीब 2 हजार क्विंटल गेहूं का परिवहन नहीं हुआ है।
यहां किसानाें काे भी परेशानी हाेने लगी है, ताैल के लिए जगह नहीं बच रही है। जहां वेयर हाउसाें पर ताैल हाे रही है, वहां परिवहन जल्दी हाे जा रहा है। जहां खुले में खरीदी हाे रही है, वहां परिवहन की परेशानी हाे रही है। ऐसी ही स्थिति मालथाैन में बन रही है। यहां भी कुछ केन्द्राें पर परिवहन न हाेने से करीब 8 से 10 हजार क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा हुआ है।
संबंधित अधिकारियाें से राेजाना बात हाे रही है
परिवहन के लिए संबंधित अधिकारियाें से राेजाना बात हाे रही है। गेहूं खरीदी की रफ्तार तेज है जबकि परिवहन की गति धीमी है, इससे परेशानी बढ़ रही है। -अमित चाैहान, जेएसओ