- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Thieves Entered The House Of Police Personnel On The Way To The Terrace, Took Away Lakhs Of Jewels, Cash, Did Not Leave The Jewelry Kept By The Daughter.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
चोरी को बाद बिखरा पड़ा सामान
कर्फ्यू और सख्त पहरे के बाद भी चोर गिरोहों को पुलिस का डर नहीं है। आए दिन सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं। डबरा के देहात स्थित मगरोरा गांव में पुलिस जवान के घर में छत के रास्ते दाखिल हुए चोर नकदी, गहने सहित करीब 7 लाख रुपए का माल समेट ले गए है। चोरों ने पुलिस जवान की विवाहित बेटी के जेवरात भी नहीं छोड़े हैं।
वारदात गुरुवार रात की है। चोरी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ताल के लिए डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। डॉग घर के आंगन से सूंघता हुआ छत पर और फिर गली के कॉर्नर पर जाकर कंफ्यूज हो गया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज किया है।
डबरा देहात थाना क्षेत्र के मगरोरा निवासी जीनेन्द्र तिवारी पुत्र हरस्वरूप तिवारी पुलिस जवान है और अभी गोरा घाट थाने में पदस्थ है। यहां पर जीनेन्द्र के माता-पिता सहित अन्य परिजन रहते है। गुरुवार रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया था। देर रात छत के रास्ते आए चोर गिरोह अलमीरा में रखे 10 तौला सोने के जेवरात, आधा किलो चांदी के जेवर, एक लाख रुपए नकद सहित 7 लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए। वारदात का पता सुबह चला। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ ही डॉग स्क्वॉड को भी बुलवा लिया। पुलिस का ट्रेंड डॉग रूम से निकलकर छत पर पहुंचा फिर गली के कॉर्नर पर जाकर गोल-गोल धूमने लगा। पुलिस को आशंका है कि गली के कॉर्नर से किसी वाहन में चोर सवार हुए हैं।
घर के सोफा पर पड़े गहनों के खाली बॉक्स, इन्हें भी चोर ले गए
बेटी के जेवर नगदी भी पार
पीड़ित परिवार ने बताया कि कुछ समय पूर्व उनकी बेटी मायके आई थी तो कुछ जेवर व नगदी 20 हजार रुपए सुरक्षा की दृष्टि से रख गई थी। यह नकदी और जेवरात भी चोर ले गए हैं।
पड़ोसी के घर भी चोरी
जीनेन्द्र तिवारी के घर से कुछ ही दूरी पर रहने वाले मनोज पाराशर पुत्र परमानंद के घर पर भी छत के रास्ते चोरों ने धावा बोला है। चोर यहां से भी अलमीरा में रखे 80 हजार रुपए व 5 तौला सोने के जेवरात चोरी कर ले गए हैं।