- Hindi News
- Local
- Mp
- Rewa
- Government Servant Climbed Into The Mangal Bhavan And Smuggled Intoxicated Police Station, Along With Intoxicating Cuffs, Syrup And Ganja.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रीवा3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हनुमना पुलिस द्वारा जब्त की गई बाइक व अवैध मादक पदार्थ
- हनुमना थाना क्षेत्र के अटरिया स्कूल का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर हो गया था फरार, लेकिन पुलिस ने धर दबोचा
नशीली कफ सिरफ व गांजा की तस्करी में लिप्त सरकारी सेवक को हनुमना पुलिस ने पकड़ा है। बताया गया कि नगर परिषद में कार्य करने वाला कर्मचारी अपने पीने के हिसाब से सरकारी मंगल भवन में नशीली कफ सिरफ व गांजा रखा लिया था। जिसको तस्कर की निशानदेही पर हनुमना पुलिस ने बरामद करते हुए दोनों को आरोपी बनाते हुए जेल भेज दिया है।
हनुमना थाना प्रभारी उप निरीक्षक शैल यादव ने बताया कि गुरुवार की रात मुखबिर की सूचना कि आरोपी अनूप गुप्ता पिता श्रीराम प्रपन्न गुप्ता 20 वर्ष निवासी सगरा खुर्द अटरिया प्राथमिक स्कूल के पास नशीली कफ सिरफ बेंचने की फिराक में था। आनन फानन में पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान में दबिश दी तो आरोपी अनूप गुप्ता के पास से नई बाइक के झोले से 90 सीसी कफ सिरप मिली। वहीं एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
आरोपी अनूप गुप्ता ने पुलिस को बयान में बताया कि नगर पंचायत हनुमना के मंलग भवन की देखरेख करने वाला हरिशंकर मिश्रा पिता स्वर्गीय तुलसीदास मिश्रा 47 वर्ष निवासी सगरा खुर्द के सहयोग से मंगल भवन में नशीली कफ सिरफ और गांजे का अवैध स्टाक जमा कर रखा था। जो उक्त दोनों आरोपियों के निशानदेही पर मंगलभवन में अवैध रूप से रखी नशीली कफ सिरफ 150 सीसी एवं 1 किलो गांजे जब्त किया गया।
ऐसे में हनुमना पुलिस ने अपराध क्रमांक 158/21 धारा 8/20 बी 8,21,22 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करते हुए केन्द्रीय जेल रीवा भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 240 सीसी कफ सिरप के साथ एक किलो गांजा व एक बिना नंबर की बाइक भी बरामद की है।