टीकाकरण का कार्यक्रम चार मार्च को कराची में शुरू हुआ(फोटो साभार-@TheRealPCB)
फरवरी-मार्च में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2021) में शामिल विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ तथा पीसीबी मैच अधिकारियों को भी पहला टीका लगा दिया गया है.
Test team players have received the second dose of the Covid-19 vaccine in Harare. pic.twitter.com/e9BU3kAcIZ
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) May 7, 2021
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए आज हो सकता है टीम इंडिया का चयन, जानें किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका एबी डिविलियर्स अगले महीने करेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी, ग्रीम स्मिथ ने कही बड़ी बात!
विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में जाने से पहले क्या बीसीसीआई की भारतीय क्रिकेटरों को टीका लगाने की कोई योजना है? इस पर सौरव गांगुली ने कहा, ”अब उनके पास वक्त है. वे व्यक्तिगत तौर पर अपना वैक्सीनेशन करवा सकते हैं, क्योंकि राज्य सरकारें यह कर रही हैं. सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर चले गए हैं, इसलिए यही आसान और सही तरीका है.” हालांकि खिलाड़ियों को सिर्फ कोविशील्ड वैक्सीन लेने की सलाह दी गई है. कोविशील्ड लेना सिर्फ उन्हीं क्रिकेटरों के लिए जरूरी है जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा हो सकते हैं. अगर भारतीय खिलाड़ी यहां कोविशील्ड का पहला डोज भारत में लेते हैं तो उनके पास दूसरा डोज लेने का समय नहीं होगा. चूंकि कोविशील्ड ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन है तो इंग्लैंड में रहने के दौरान भारतीय खिलाड़ी इसका दूसरा डोज ले सकते हैं.