Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबाद11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विधायक कार्यालय से पकड़ा सांप।
मप्र के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व होशंगाबाद-इटारसी के वर्तमान विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के कार्यालय पर शुक्रवार को सांप निकला। जिसे पकड़ने में सर्पमित्र अभिजीत यादव को 3 मिनट लगे। सांप को यार्ड स्थित नाले में छोड़ दिया। सांप निकलने की जानकारी विधायक के निज सहायक मिलिंद रोंगे। जिस समय सांप निकला। तब विधायक डॉ. कार्यालय में नहीं थे। वे विधानसभा क्षेत्र के दौर पर है।
निज सहायक राेंगे ने बताया सुबह करीब 10.30 बजे कार्यालय परिसर में सांप का बच्चा दिखाई दिया। उसे पकड़ने के लिए इटारसी के अभिजीत यादव को मैंने फोन कर बताया। कुछ देर में ही वहां कार्यालय आया। अभिजीत ने ग्लब्स पहनकर तीन मिनट में अपने हाथों से ही सांप को पकड़ लिया। पानी में रहने वाला सांप करीब 3 फीट लंबा था। जिसे नाले में छोड़ दिया गया।