भोपाल का लॉक डाउन: सख्ती के बाद भी शहर के बीच स्थित नव बहार सब्जी मंडी में सबकुछ चालू था; मास्क तो दूर किसी को पुलिस और प्रशासन की परवाह नहीं दिखी

भोपाल का लॉक डाउन: सख्ती के बाद भी शहर के बीच स्थित नव बहार सब्जी मंडी में सबकुछ चालू था; मास्क तो दूर किसी को पुलिस और प्रशासन की परवाह नहीं दिखी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bhopal Even After The Strictures, Everything Was On At The Nav Bahar Sabzi Mandi, Located In The Heart Of The City; No One Saw The Mask And Cared About The Police And The Administration

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोेपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

यह दिखाता है कि किस तरह प्रशासन की नाक के नीचे लॉक डाउन का पालन हो रहा था।

  • प्रशासन ने दो ट्रक माल जब्त किया, हाथ ठेलों को हटवाया

कोरोना के बढ़े संक्रमण को देखते हुए भोपाल में लॉकडाउन लगा हुआ है, लेकिन कुछ लोगों को इलाकों में प्रशासन को खौफ नजर नहीं आता है। यही कारण है कि शहर के बीच में स्थित नव बहार सब्जी मंडी में सबकुछ चल रहा था। इस बीच शुक्रवार दोपहर जब नगर निगम की टीम पुलिस के साथ कार्रवाई के लिए पहुंची, तो सभी यहां-वहां भगाते नजर आए।

नगर निगम की टीम को कार्रवाई के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी। पुलिस ने यहां से करीब दो ट्रक माल और अन्य सामान जब्त किया और हाथ ठेले वालों को हटाया। कर्फ्यू के कारण 17 मई की सुबह 6 बजे तक शहर में सबकुछ बंद करने के निर्देश हैं, लेकिन नव बहार सब्जी मंडी को देखते हुए ऐसा नहीं लगता।

व्यापारियों के विरोध को देखते हुए पुलिस की मदद ली

नव बाहर सब्जी मंडी सब्जी से लेकर और फल के थोक एवं फुटकर व्यापारी द्वारा कारोबार करते नजर आए। निगम की टीम के पहुंचने पर व्यापारियों ने यहां पर हंगामा शुरू कर दिया। इसे देखते हुए निगम की टीम ने हनुमानगंज पुलिस की मदद ली। मौके पर टीआई हनुमानगंज और सीएसपी भी मौके पर पहुंचे। हालांकि अधिकारियों का कहना था कि कार्यवाही शांतिपूर्ण रही।

इस तरह मंडी में कारोबार चल रहा था।

इस तरह मंडी में कारोबार चल रहा था।

हल्का बल प्रयोग भी

कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रशासन की चेतावनी के बाद भी जब लोग नहीं माने तो पुलिस का बल प्रयोग करना पड़ा। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ऐसी नौबत नहीं आई। लोगों ने खुद ही अपना सामान हटा दिया। नगर निगम अतिक्रमण प्रभारी नासिर खान के निर्देश पर यह पूरी कार्यवाही की गई।

निगम अमले ने मौके से दो ट्रक माल और सामान भी जब्त किया।

निगम अमले ने मौके से दो ट्रक माल और सामान भी जब्त किया।

क्या मामला दर्ज होगा

रोक के बाद भी कारोबार करने के मामले में बड़ा सवाल क्या इस मामले में पुलिस कोई कार्यवाही करेगी। लॉकडाउन के अनुसार बिना मास्क या बेवजह घर से निकलने पर रोक है। सिर्फ जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी तरह की गतिविधियों पर रोक है। इसके बाद मंडी में कारोबार होना चिंता का विषय है।

खबरें और भी हैं…



Source link