संकट में खोला खजाना: पुलिस अस्पताल को मिला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन, पाटन में रोगी कल्याण समिति और रेडक्रास के माध्यम से भी लोग मदद को आगे आए

संकट में खोला खजाना: पुलिस अस्पताल को मिला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन, पाटन में रोगी कल्याण समिति और रेडक्रास के माध्यम से भी लोग मदद को आगे आए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Police Hospital Gets Oxygen Concentrator Machine, Patient Welfare Committee In Patan And People Also Came Forward To Help Through Red Cross

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस अस्पताल को दान में मिला 3 लाख रुपए का कंसंट्रेटर मशीन।

कोरोना के दूसरी लहर में लोग एक-दूसरे का सहारा बनने लगे हैं। कहीं पैसे देकर तो कहीं जांच और इलाज के उपकरण देकर लोग मदद को आगे आ रहे हैं। पुलिस लाइन अस्पताल को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन दिया है। वहीं पाटन में रोगी कल्याण समिति और रेडक्रास को पैसे दान में दिए।

फ्रंट लाइन वर्कर्स में सबसे आगे रहने वाले पुलिस कर्मियों के इलाज के लिए पुलिस हॉस्पिटल को चालू किया गया है। इस अस्पताल में जनसहयोग से कई उपकरण और जरूरी जांच संसाधन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। शुक्रवार को पनागर स्थित केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड पनागर ने तीन लाख रुपए कीमत का ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन उपलब्ध कराया। कंपनी के हेड कमल मिश्रा ने एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को उक्त ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन प्रदान किया।

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को सौंपा कंसंट्रेटर मशीन।

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को सौंपा कंसंट्रेटर मशीन।

कृत्रिम ऑक्सीजन देने में उपयोगी कंसंट्रेटर मशीन
फेफड़ों के इंफेक्शन होने पर ऑक्सीजन की जरूरत है। कंपनी ने अब तक 4 वेंटीलेटर जिले के अन्य शासकीय अस्पतालों को दिया है। वहीं तीन कोरोना सेम्पल कलेक्शन बूथ भी तीन शासकीय अस्पतालों में बनाए हैं। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन को मुम्बई से एयर लिफ्ट कराकर मंगवाया गया। इस मौके पर डॉक्टर गोपाल गुमास्ता, सीएसपी अधारताल अशोक तिवारी, डीएसपी अजाक पंकज मिश्रा, आरआई सौरभ तिवारी, रिटायर्ड डीएसपी हरिओम शर्मा मौजूद रहे।

पाटन के व्यापारियों ने तहसीलदार के माध्यम से दी सहयोग राशि।

पाटन के व्यापारियों ने तहसीलदार के माध्यम से दी सहयोग राशि।

पाटन के व्यापारियों ने रोगी कल्याण समिति को दी राशि
पाटन में कोरोना संक्रमण के बीच व्यापारियों ने अनूठा उदाहरण पेश किया। इलाज की बेहतर व्यवस्था के लिए व्यापारियों ने सीएचसी की रोगी कल्याण समिति को नकद पैसे दिए। तहसीलदार प्रमोद चतुर्वेदी ने बताया कि ग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन पाटन के व्यापारी प्रतिनिधि जय माता दी ट्रेडिंग कंपनी, संदीप ट्रेडर्स, गुरूकृपा ट्रेडर्स, विनय ट्रेडर्स बजाज ट्रेडिंग कंपनी एवं शिवशक्ति कंपनी ने 11-11 हजार रुपए, नागेश्वर ट्रेडर्स ने 6 हजार 511 रुपए, जेके ट्रेडर्स, राजेश कुमार संतोष कुमार, सिंघई ट्रेडर्स, अग्रवाल फूड्स एवं अदिति ट्रेडर्स ने 51- 51 सौ रुपए और अभिनव ट्रेडर्स 2100 रुपए की मदद की।
आपदा में आगे आए दानदाता
उधर, इंडियन रेडक्रास सोसायटी को कोरोना संक्रमण से बचाव, सुरक्षा और इलाज के लिए आवश्यक उपकरण खरीदने के लिए भी लोग दान देने सामने आए। सिटी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर ने 11 लाख रुपए, जबलपुर हॉस्पिटल ने 5 लाख रुपए, नर्मदा जिलेटिन 1 लाख रुपए, यूरो प्रतीक इस्पात ने 1 लाख रुपए और गैलेक्सी अस्पताल जबलपुर ने 25 लाख रुपए का चेक दिया। वहीं दीपक पोपट, उमेश जैन लायंस क्लब ने 2500 थ्री प्लाई मास्क, 40 लीट सैनिटाइजर दिया।

खबरें और भी हैं…



Source link