- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- The Woman Became Angry At The SDM For Stopping The Car, Abusing The Tehsildar, And Sat In The Police Station For An Hour.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबाद32 मिनट पहले
तहसीलदार से बहस करती कार सवार महिला।
इटारसी में रेलवे स्टेशन के सामने एक कार राेकने पर एक महिला ने प्रशासन व पुलिस के सामने हाई-वोल्टेज ड्रामा किया। कार से उतरकर महिला ने पहले तहसीलदार पुनम साहू से बदतमीजी की। समझाने आएं एसडीएम मदन रघुवंशी पर भी भड़क गई। करीब 15 मिनिट तक महिला स्टेशन के सामने हंगामा करती रही। जिसके बाद उक्त महिला को थाने भेज दिया गया। करीब एक घंटे तक उसे थाने में ही बैठाकर रखा गया।
कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने इटारसी में स्थानीय प्रशासन व पुलिस रोको-टोको अभियान के तहत रेलवे स्टेशन के सामने से गुजरने वाले पैदल व वाहन चालकों को रोककर पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान शहर के एलकेजी कालोनी में रहने वाली महिला अपने बेटे के साथ शहर के भ्रमण पर कार से निकली। एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी और तहसीलदार पूनम साहू ने कार रोककर महिला से बाजार में घूमने का कारण पूछा। महिला ने दोनों अधिकारियों को टायर में हवा भरने की बात कहीं। तहसीलदार ने उन्हें कहां कि आपको पता है कि संक्रमण के कारण कितनी बेकार स्थिति है। हवा भरवाने बच्चों के साथ आएं। यह सुन महिला आग बबूला हो उठी। कार से उतरकर तेज आवाज में तहसीलदार व एसडीएम मदन रघुवंशी पर महिला भड़क उठी। महिला बार-बार कह रही कि मुझसे बदतमीजी मत कीजिए। करीब 15 मिनिट तक चले घटनाक्रम के बाद उस महिला को थाने भेज एक घंटे तक बैठाकर रखा गया व उसके परिजनों को समझाइस दी गई। महिला ने जाते-जाते एसडीएम से माफी मांगी।
एसडीएम मदन रघुवंशी ने बताया रोको-टोको अभियान में बगैर काम के घूमने वाले लोगों को रोककर पूछताछ की जा रही थी। एलकेजी कॉलोनी में रहने वाली जो बच्चों के घूम रही थी। महिला गाड़ी में हवा भरवाने जाने का कह रही थी। उनसे जुर्माना भरवाने का कहा तो महिला ने तहसीलदार, सीएमओ से बदतमीजी की। उन्हें समझाइस दी गई।