- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Guna
- BJP District President Said: Congress’s Little Politics Came In Front, Congress MLA JV’s Answer: In This Time Of Disaster, Everyone Should Walk Together, Doing Politics Is The Work Of BJP
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुना8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गुना। कोरोना आपदा के दौरान जहां आम लोग परेशान हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा-कांग्रेस की एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी जारी है। जिले में आये ऑक्सीजन टैंकरों के आने के श्रेय को लेकर भाजपा – कांग्रेस आमने सामने हो गए हैं । कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने जहाँ एक तरफ कहा की यह समय राजनैतिक टिपण्णी का नहीं है , सबको साथ लेकर चलने का है। वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है की कांग्रेस ओछी राजनीती कर रही है।
कांग्रेस अपनी राजनीतिक सोच से बाहर नहीं आ पा रही भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिकरवार ने कांग्रेसजनों के खिलाफ मोर्चा खोला है। श्री सिकरवार ने कहा है कि ये समय बेहद दुखद है, आज पूरे देश में महामारी की आपदा आई हुई है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के नेता थोथा चना बाजे घना वाली कहावत चरितार्थ कर ओछी राजनीति कर रहे हैं। श्री सिकरवार ने कहा है कि संकट के समय में भाजपा एवं अन्य संगठन अपनी यथाशक्ति सहायता कर रहे हैं। पीडि़तों की सहायता करना हमारा कर्तव्य है। सरकारें भी अपनी ताकत से दुगना कार्य कर पीडि़तों को राहत दे रहे है। गुना में ऑक्सीजन एवं अन्य मेडिकल सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद रोडमल नागर एवं केपी यादव, मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, विधायक गोपीलाल जाटव ने अपने सतत प्रयास से मरीजों को मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराईं और ये सेवा अभी भी चल रही है। श्री सिकरवार ने कहा कि गुना में ऑक्सीजन के आज दिनांक तक 13 टैंकर आ चुके हैं। जिनमें से कुल दो टैंकर कांग्रेस नेताओं के सहयोग से आए। कांग्रेस एक राजनीतिक दल है उसके जन प्रतिनिधियों का भी जनता के प्रति दायित्व है। पर ऐसे संकट काल में कांग्रेस अपनी राजनीतिक सोच से बाहर नहीं आ पा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता ऑक्सीजन प्लांट पर बैठकर वहां से इस प्रकार का बर्ताव कर रहे हैं। मानो वह अकेले ही ये सारा कार्य कर रहे है। ये उनकी ओछी मानसिकता का प्रतीक है।
सिर्फ भाजपा को ही आता है आपदा के समय राजनीती करना वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए पूर्व मंत्री एवं राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा की सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को ही आपदा के समय राजनीती करना आता है। जब हमने पहला टैंकर भेजा था तब भी हमने स्पष्ट कहा था की इसमें सबको साथ लेकर चलना चाहिए। कांग्रेस में श्रेय लेने की कोई बात ही नहीं है। भाजपा को राजनीती करने के सिवा कुछ आता ही नहीं है। देश में भी अगर देखें तो भाजपा के सब लोग एकदम शांत हैं। आपदा के समय कोई मदद नहीं कर प् रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के लोग सभी जगह आमजन की सेवा कर रहे हैं। ये समय ऐसा है की हम सब को साथ रहना चाहिए। साथ मिलकर इस आपदा से निकलने का काम करना चाहिए। कोई अगर राजनीती कर रहा है तो वह भाजपा कर रही है।