- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- When Caught Walking Without A Mask, Police Poles Were Also Eaten And Had To Pay More Than 12 Lakhs, The Highest Fine In April.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करती पुलिस। फाइल फोटो
भिंड पुलिस ने कोविड काल में नियमों का उल्लंघन करने पर 12 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना किया है। यह राजस्व बिना मास्क के घूमने वालों से पुलिस ने वसूला है। सबसे अधिक वसूली अप्रैल 21 में हुई है। इस एक महीने में पुलिस ने पांच लाख से अधिक की राशि वसूल की है।
21 मई 20 से 6 मई 21 तक पूरे जिले में 11 हजार 8 सौ 17 लोगों को पुलिस ने बिना मास्क के पकड़ा। यह लोग कोविड नियमों को तोड़ते हुए बिना मास्क पकड़े गए। पुलिस ने इन लोगों को कोविड संक्रमण फैलाने का आरोप लगाया और अर्थदंड लगाते हुए प्रत्येक व्यक्ति पर सौ रुपए का वसूला। यह कार्रवाई सबसे ज्यादा भिंड शहर में हुई। भिंड शहर में कोविड संक्रमण के केस सबसे ज्यादा आए है। यह अर्थदंड के माध्यम से लोगों को नियमों का पालन कराने की सीख दी गई है।
अर्थदंड के बाद नहीं होते कंट्रोल तब निकलता पुलिस का डंडे
भिंड पुलिस की ओर से कोविड नियमों का पालन कराने के लिए लगातार एक साल से लोगों को समझाइश दी जाती रही। कोविड काल के प्रथम व द्वितीय चरण में पुलिस को सख्ती से कई बार पेश आना पड़ा। इन दोनों चरणों में पुलिस को संक्रमण फैलाने वालों के खिलाफ आंखें भी दिखाई। कई बार नियम तोड़ने वालों पर डंडे का प्रयोग भी करना पड़ा। इसके बाद पुलिस का भय लोगों के मन में बना है। इस तरह से शहर से लेकर गांव तक लोगों को कोविड संक्रमण फैलने से रोका जा सका।
अप्रैल महीने में 4715 लोगों पर लगा अर्थदंड
मई 2020 में पुलिस ने दो सौ लोगों को पकड़ा जिनसे बीस हजार अर्थदंड वसूला गया। इसी तरह से जून 2020 में बारह लाख से अधिक चालान काटे गए। इसी क्रम में जुलाई में 97 हजार से अधिक की चालानी कार्रवाई की गई। अगस्त में एक लाख से ज्यादा के चालान काटे गए। सितंबर महीने में 37 हजार से अधिक का अर्थदंड वसूला।
अक्टूबर में बीस हजार पांच सौ वसूले गए। नवंबर में 56 हजार से अधिक की चालानी राशि वसूली गई। दिसंबर महीने में 56 हजार, जनवरी में 18 हजार पांच साै, फरवरी में पंद्रह हजार छह सौ मार्च में 28 हजार पांच सौ की राशि के चालान काटे गए। सबसे ज्यादा अप्रैल महीने में 4715 लाेगों बिना मास्के पकड़े गए। जिनसे 5 लाख 4 हजार 780 की राशि वसूली गई।
इस पूरे मामले में हेडक्वार्टर डीएसपी मोतीलाल कुशवाहा का कहना है कि पुलिस की सख्ती की वजह व अर्थदंड के कारण लोगों ने मास्क लगाए हैं। तक कोविड कंट्रोल हुआ है। पुलिस ने एक साल में मास्क न लगाने वालों से 12 लाख से अधिक की राशि वसूली है। लोगों को स्वयं ध्यान देना चाहिए। संक्रमण फैलने से बचाव के लिए स्वयं सतर्कता की जरूरत है।