कोविड से लड़ने के लिए आध्यात्मिक टिप्स: भिंड के डॉक्टर हनुमान मंदिर के महंत रामदास महाराज ने कोरोना से बचाव के लिए बताए व्यायाम के तरीके, कहा- मंत्र, जप-तप करने से बनता जीवन रक्षा कवच

कोविड से लड़ने के लिए आध्यात्मिक टिप्स: भिंड के डॉक्टर हनुमान मंदिर के महंत रामदास महाराज ने कोरोना से बचाव के लिए बताए व्यायाम के तरीके, कहा- मंत्र, जप-तप करने से बनता जीवन रक्षा कवच


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • Mahant Ramdas Maharaj Of Doctor Hanuman Of Bhind, Told The Methods Of Exercise To Protect Against Corona, Said Mantra, Chanting And Penance Makes Lifesaving Armor

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुप्रसिद्ध दंदरौआ धाम के डॉक्टर हनुमान जी के दर्शन के साथ करते हुए महामंडलेश्वर रामदास महाराज।

  • कष्टों के निवारण के लिए ॐ श्री दंदरौआ हनुमते नमः का जाप करें।

भिंड के सुप्रसिद्ध दंदरौआ धाम स्थित डॉक्टर हनुमान मंदिर के साधक व श्रद्धालुओं को कोरोना काल में स्वास्थ्य रहने की सीख दी जा रही है। मंदिर के महंत महामंडलेश्वर रामदास महाराज ने मंदिर के श्रद्धालु और साधकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने के लिए नित्य सुबह योगा-व्यायाम करने की बात कही है। इस दौरान वे व्यायाम कला भी सिखा रहे हैं। उन्होंने कहा मंत्रों की शक्ति और जप-तप से जीवन रक्षा कवच तैयार होता है। योग-व्यायाम के साथ ही नित्य जप-तप व हवन करते रहें।

इन दिनों महामंडलेश्वर रामदास महाराज दंदरौआ धाम आश्रम में रहकर प्रतिदिन योगा व्यायाम करने की सीख दे रहे हैं। वे, हर आसन का महत्व भी समझा रहे हैं। उन्होंने ने लोगों से कोरोना कर्फ्यू का पालन करने की अपील की और कहा कि यह कोविड वायरस घातक है। इससे कई लोगों के जीवन पर संकट आ गया। कइ्यों को प्राण गंवाने पड़े। ऐसे में खास सावधानी की जरूरत है। इस मौसम में योगा और व्यायाम के जरिए शरीर के अंदर प्राण वायु का संचार करके बॉडी के पार्ट्स को निरोगी बनाए। इसके लिए आवश्यक है कि प्रतिदिन कम से कम 20 मिनट योग -व्यायाम करते रहें।

योगा सिखाते हुए महंत रामदास महाराज।

योगा सिखाते हुए महंत रामदास महाराज।

उन्होंने कहा कि व्यायाम से शरीर का हर अंग को ऊर्जा मिलती है। वैसे तो 84 प्रकार के आसन (व्यायाम) होते हैं। इन आसनों से शरीर के हर के अंग के रोग शुरू होने से रोका जा सकता है। शरीर को निरोगी बनाने में यह आसन, औषधि की भांति कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि हमारा देश सनातन काल से अध्यात्म की शक्ति पर निर्भर रहा। हमारे ऋषि मुनि अध्यात्म के दम पर सैकड़ों साल तक जिंदा रहते थे। अब जैसे जैसे हमारे जीवन से अध्यात्म, योग व्यायाम दूर होता गया। वैसे ही मनुष्य, शारीरिक व मानसिक व्याधियों से घिरता गया। इसलिए मानसिक व शारीरिक तौर पर पुन: अध्यात्म की शक्ति, योग व व्यायाम की ऊर्जा की ओर लौटना होगा। ऐसा करके हम सभी कोरोना जैसे अदृश्य बुरी शक्ति से लड़कर जीत सकते हैं।

जप और हवन से करें स्वयं व परिवार की रक्षा

महामंडलेश्वर रामदास महाराज ने कहा कि कोरोना काल में स्वयं व परिवार की रक्षा के लिए प्रतिदिन गाय के गोबर से बने कंडे पर घर के अंदर हवन करें। उन्होंने कहा कि हवन के दौरान गाय का शुद्ध घी का उपयोग किया जाना अनिवार्य है। घर के अंदर गाय का पालन करने से भी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन घर में हनुमान चालीसा और हनुमान रक्षक कवच का पाठ करें। जप-तप करें।मंत्र व जप के दौरान मुंह बंद रखें। आंखें भी बंद रखें। इस दौरान उन्होंने सरल मंत्र को बताते हुए कहा कि ॐ श्री दंदरौआ हनुमते नमः का जाप करने पर कष्टों का निवारण होता है।

शीर्षासन सिखाते हुए महंत रामदास महाराज।

शीर्षासन सिखाते हुए महंत रामदास महाराज।

खबरें और भी हैं…



Source link