दुकाती ने लॉन्च की यह पावरफुल बाइक, कीमत 20 लाख रुपये से ज्यादा

दुकाती ने लॉन्च की यह पावरफुल बाइक, कीमत 20 लाख रुपये से ज्यादा


दुकाती की बाइक की डिलीवरी जुलाई 2018 से शुरू होगी.

दुकाती ने भारत में Panigale V4 और V4S लॉन्च की है. भारत में इन गाड़ियों की एक्स शोरूम कीमत क्रमशः 20.53 लाख और 25.29 लाख रुपये है.

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 31, 2018, 4:55 PM IST

दुकाती ने भारत में Panigale V4 और V4S लॉन्च की है. भारत में इन गाड़ियों की एक्स शोरूम कीमत क्रमशः 20.53 लाख और 25.29 लाख रुपये है. दुकाती इंडिया ने इन सुपरबाइक की बुकिंग भी शुरू कर दी है. हालांकि, इन बाइक की डिलीवरी जुलाई 2018 से शुरू होगी. 2018 में Panigale V4 की केवल 20 यूनिट्स ही भारत में उपलब्ध होंगी. जो कस्टमर्स इन बाइक्स को खरीदना चाहते हैं, उन्हें इनकी बुकिंग 31 मई के पहले करानी होगी. वहीं, Panigale V4 खरीदने वाले पहले दो कस्टमर्स एक स्पॉन्सर्ड दुकाती राइडिंग एक्सपीरियंस रेसट्रैक कोर्स जीतेंगे. यह रेसट्रैक कोर्स जून 2018 में मलेशिया के सेपैंग मोटोजीपी सर्किट में होगी. बाइक के भारत पहुंचने से छह महीने पहले शुरू हुई बुकिंग  दुकाती इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सर्गेई कैनोवास का कहना है, ‘यह भारत में इस साल की हमारी पहली घोषणा है. भारत में इस मोटरसाइकिल का बेस्रबी से इंतजार किया जा रहा था. EICMA में इसकी घोषणा के बाद से हमें इसको लेकर काफी इंक्वायरीज मिली हैं. यही कारण है कि हमने इस मोटरसाइकिल के भारत पहुंचने से छह महीने पहले इसकी बुकिंग शुरू कर दी है.’ Panigale V4 पहली प्रॉडक्शन दुकाती मोटरसाइकिल है, इसमें 4 सिलेंडर इंजन है. अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक है Panigale V4Panigale V4 अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक है. शानदार डिजाइन, लाइट मैटीरियल के इस्तेमाल और नया फ्रेम इसके वजन को 195 किलोग्राम तक रखता है. दुकाती की Panigale V4 न केवल नए परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड्स तय करती है, बल्कि इसमें नए एक्टिव सेफ्टी स्टैंडर्ड्स और व्हीकल डायनामिक्स कंट्रोल पर काफी फोकस किया गया है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक पैकेज है. इलेक्ट्रॉनिक पैकेज में ABS कॉर्निरिंग EVO, दुकाती ट्रैक्शन कंट्रोल EVO, दुकाती स्लाइड कंट्रोल, दुकाती व्हील कंट्रोल, दुकाती पावर लॉन्च, दुकाती क्विक शिफ्ट अप एंड डाउन, इंजन ब्रेक कंट्रोल EVO शामिल हैं.









Source link