पानी की सप्लाई: नर्मदा पेयजल की सप्लाई में प्रेशर नहीं आने की समस्या से लोग हो रहे परेशान

पानी की सप्लाई: नर्मदा पेयजल की सप्लाई में प्रेशर नहीं आने की समस्या से लोग हो रहे परेशान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबादएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • कर्मचारियों द्वारा नोजल नहीं खोलने से आ रही पानी की सप्लाई में समस्या

शहर में नर्मदा पेयजल की सप्लाई में दिक्कतें शुरुआत से ही रही हैं। हाल के कुछ दिनों से नलों में प्रेशर की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। खासतौर से गर्मी में नर्मदा पेयजल की सप्लाई के दौरान नलों में प्रेशर ना आने की परेशानी होती है। पिछले साल भी इस समय नालों में प्रेशर ना आने की समस्या का सामना रसूलिया, हाउसिंग बोर्ड, मालाखेड़ी, कोठी बाजार आदि क्षेत्रों में लोगों को करना पड़ा था।

नपा की ओर से कहा था कि इस समस्या का समाधान कर दिया गया है, लेकिन हाल में गर्मियों में नर्मदा पेयजल की सप्लाई में प्रेशर नहीं आने की समस्या से लोगों को फिर से परेशान होना पड़ रहा है। नपा ने इसका समाधान नहीं किया था। विशेषकर कोठी बाजार, रसूलिया, जुमेराती, हाउसिंग बोर्ड, मालाखेड़ी क्षेत्रों में नलों में प्रेशन की समस्या किया ही नहीं गया था। जानकारी के अनुसार कर्मचारी द्वारा नाेजल नहीं खाेलने से यह दिक्कतें आ रही है।

प्रेशर नहीं मिलने पर बदली मोटर

होशंगाबाद। वार्ड नंबर 28 सिंधी कॉलोनी के नल में प्रेशर नहीं आने के कारण तक सतरस्ता स्थित ट्यूबवेल से 10 एचपी की मोटर निकालकर 20 एचपी की मोटर डाली गई, जिससे कि नलों में प्रेशर से पानी पहुंच सके।

नाेजल नहीं खाेलने से आ रही समस्या– कोठीबाजार वार्ड नंबर 8 के पूर्व पार्षद विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि नर्मदा पेयजल योजना के तहत कभी वार्ड में ठीक ढंग से पानी नहीं आया। नपा को इसमें सुधार करना चाहिए। शुरुआत से ही इसमें समस्याएं आ रही है। नपा के ऑपरेटर पानी की टंकियों से सप्लाई होने वाले पाइप लाइन के नोजल समय पर नहीं खोल रहे हैं। इसकी वजह से पानी का प्रेशर कम होने की समस्याएं आ रही हैं। संक्रमण से ऑपरेटर कई क्षेत्रों में जाने से भी डर रहे हैं । जिसकी वजह से नोजल समय पर नहीं खोले जा रहे हैं।

नर्मदा पेयजल योजना के तहत पेयजल की सप्लाई नियमित हो रही है। प्रेशर ना आने की समस्या यदि कहीं आ रही है तो उसका समाधान कराएंगे। पूर्व में भी हमने पाइपलाइन की टेस्टिंग कर के समाधान किए है।
-भूपेश ढाेढके, प्रभारी इंजीनियर ह्यूम पाइप कंपनी

खबरें और भी हैं…



Source link