- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Oxygen Express Reached Katni For The First Time In Life, The Railway Had Built A Ramp And Approach Road In Eight Hours To Take The Tanker Off The Train.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कटनी11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
8 मई को कटनी में पहली बार पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस।
कटनी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए झुकेही रेलवे स्टेशन में पहली बार प्राणवायु लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस पहुंची। 8 मई की दोपहर ऑक्सजीन एक्सप्रेस में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) से भरे टैंकर को उतारा गया। जहां से पुलिस पहरे में ऑक्सीजन सिलेंडर को लमतरा स्थित बजाज रिफलिंग प्लांट भेजा गया है। टैंकर में करीब 11 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन भरी है।
रेलवे के एरिया मैनेजर प्रिंस विक्रम ने बताया कि ये ऑक्सीजन टैंकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस में सात मई की रात करीब 6 बजे बोकारो से लोड हुई थी। 8 मई की दोपहर झुकेही रेलवे स्टेशन में पहली बार लिक्विड ऑक्सीजन से भरे टैंकर को उतारा गया।
एरिया मैनेजर ने बताया कि कटनी जंक्शन देश के प्रमुख जंक्शनों में से एक है। ऐसे में मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन टैंकर पहुंचाने और ऑक्सीजन एक्सप्रेस से टैंकर को उतारने के लिए झुकेही में रैम्प और एप्रोच रोड बनाई गई है। कुछ दिन पहले रैम्प और एप्रोच रोड बनाने का कार्य शुरू किया गया था। जिसे करीब आठ घंटे में पूरा कर लिया गया। 15 डिग्री एंगल का रैम्प टैंकर को ट्रेन से उतारने के लिए बनाया गया है। साथ ही लगभग सौ मीटर की एप्रोच रोड रेलवे ट्रैक को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए बनाई गई थी। जिसकी जानकारी रेल मंत्रालय को दे दी गई थी और बताया गया था कि अब झुकेही स्टेशन में ऑक्सीजन एक्सप्रेस से ऑक्सीजन से भरा टैंकर हाईवे तक लाया जा सकता है।
कटनी में प्रतिदिन मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर की खपत करीब पांच टन की है। जबकि बजाज ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 20 टन ऑक्सीजन की है।
रिपोर्ट: रवि पांडेय